प्लेट विवर्तनिक सिद्धांत का वर्णन करें?
माहाद्वीपों, महासागरीय, द्रोणियों और विभिन्न स्थालाकृतियों के निर्माण से सम्बन्धित भूगर्भ शास्त्रीयों द्वारा प्रतिपादित सर्वमान्य सिद्धांत प्लेट विवर्तनिक का सिद्धांत है। इस सिद्धांत केअनुसार पृथ्वी की उपरी पर्पटी सात बड़ी एवं कुछ छोटी प्लेटों से बनी है। भूगर्भ शास्त्रियों केअनुसार लाखों वर्ष पहले संसार एक वृहतम महाद्वीप पैंजिया जो विशालकाय महासागर पैंथालसा से घिरा था, वर्तमान महाद्वीप और उसमें समाहित महासागर का निर्माण संवहनीय प्रवाह के कारण भूपर्पटी के टूटने तथा उनके संचरण से हुआ है।



