निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए-
मध्य उच्च भूमि
नर्मदा नदी के उत्तर में प्रायद्वीपीय पठार का वह भाग जो कि मालवा के पठार के अधिकतर भागों में फैला है, मध्य उच्च भूमि के नाम से जाना जाता है। इस क्षेत्र में बहने वाली नदियाँ-चंबल, सिंधु, बेतवा तथा केन दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की तरफ बहती हैं। मध्य उच्च भूमि पश्चिम में चौड़ी लेकिन पूर्व में संकीर्ण है। इस पठार के पूर्वी विस्तार को स्थानीय रूप से बुंदेलखंड तथा बघेलखंड के नाम से जाना जाता है। इसके और पूर्व के विस्तार के दामोदर नदी द्वारा अपवाहित छोटानागपुर पठार दर्शाता है।



