Sponsor Area

भारत का भौतिक स्वरूप

Question
CBSEHHISSH9009579

भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग कौन-से हैं? हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीप पठार के उच्चावच लक्षणों में क्या अंतर है?

Solution

भारत के भू-आकृतिक विभाग निम्नलिखित है-
हिमालय पर्वत
उत्तरी मैदान
प्रायद्वीप पठार
भारतीय मरुस्थल
तटीय मैदान
हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीप पठार के उच्चावच लक्षणों में अंतर इस प्रकार है-


हिमालय प्रायद्वीपीय पठार

(i) हिमालय भारत की उत्तरी सीमा पर स्थित है। 
(ii) यह बहुत ऊँची पर्वतीय दीवार बनता है।
(iii) उत्तर-दक्षिण में हिमालय पर्वत की तीन श्रंखलाएँ है-हिमांद्री, हिमाचल, शिवालिक।
(iv) पूर्व-पश्चिम हिमालय में पंजाब हिमालय, कुमाऊँ, नेपाल हिमालय, असम हिमालय शामिल है।
(v) माउंट एवरेस्ट, कंचनजुंगा धौलागिरी आदि विश्व के सबसे ऊँचे शिखर है जो हिमालय में स्थित है। इनमे से कुछ 8,000 मीटर ऊँचे है।
(vi) हिमालय के जो ऊँचे क्षेत्र है वे हमेशा बर्फ से ढके रहते है। यहाँ कई हिमानिया स्थित है, जहाँ से बारहमासी नदियों का उद्धभव होता है इन्हे हिम व वर्षा दोनों से जल प्राप्त होता है।
(vii)ये नवीन वलित पर्वत हैl इनका निर्माण भूगर्भीय काल में 'टेथिस' भू-अभिनति के अवसादी चट्टान के वलित होने के कारण हुआ है।


(i) प्रायद्वीपीय पठार भारत के दक्षिणी भाग में विस्तृत रूप से फैला है। 


(ii) यह उत्तर से चौड़ा और दक्षिण से संकरा है। 
(iii)प्रायद्वीपीय पठार के प्रमुख रूप दो विभाजन है-दक्षिण का पठार और मध्य उच्चभूमि। 
(iv) इस क्षेत्र में इस तरह का कोई विभाजन नहीं है। पश्चिम से पूर्व के अंतर्गत मालवा, बुंदेलखंड तथा छोटा नागपुर का पठार शामिल है। 
(v) ये क्षेत्र उँचाई में कम है इनकी सबसे ऊँची चोटी अनाइमुंडी है जो 2,695 मीटर है।

(vi) यहाँ सदा बर्फ नहीं रहती नदियों को केवल वर्षा से ही जल प्राप्त होता है, इसलिए वे मौसमी नदिया होती है।
(vii)प्रायद्वीपीय पठार प्राचीनतम भू-भाग का एक हिस्सा है क्रिस्टलीय, आग्नेय व रूपांतरित शैलों से इनका निर्माण हुआ।

Some More Questions From भारत का भौतिक स्वरूप Chapter

बांगर और खादर में अंतर

पूर्वी घाट तथा पश्चिमी घाट

बताइए हिमालय का निर्माण कैसे हुआ था?

भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग कौन-से हैं? हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीप पठार के उच्चावच लक्षणों में क्या अंतर है?

भारत के उत्तरी मैदान का वर्णन लिखिए।

निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्णियाँ लिखिए:
भारत के द्वीप समूह

निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए-
मध्य हिमालय

निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए-
मध्य उच्च भूमि

प्लेट विवर्तनिक सिद्धांत का वर्णन करें?

भारत के प्रमुख भौतिक विभागों के नाम लिखें ? किन्हीं एक भौतिक विभाग पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।