निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए-
मध्य हिमालय
मध्य हिमालय का सर्वाधिक हिस्सा असम में है। इन श्रंखलाओं का निर्माण मुख्य रूप से अत्यधिक संपीड़ित तथा परवर्तित शैलों में हुआ है। इनकी ऊँचाई 3,700 मीटर से 4,500 मीटर के बीच तथा औसत चौड़ाई 50 किलोमीटर है। पीर पंजाल श्रृंखला सबसे लम्बी तथा सबसे महत्वपूर्ण शृंखला है। धौलाधार एवं महाभारत श्रंखलाएँ भी महत्वपूर्ण हैं। इसी शृंखला में कश्मीर की घाटी तथा हिमाचल के कांगड़ा एवं कुल्लू की घाटियाँ स्थित हैं। धर्मशाला, डलहौजी, शिमला, नैनीताल, मसूरी, दार्जीलिंग आदि कई पर्वतीय नगर भी इसके निचले भागों में स्थित हैं।



