Sponsor Area

संसाधन के रूप में लोग

Question
CBSEHHISSH9009472

किस पूँजी को आप सबसे अच्छा मानते भूमि, श्रम, भौतिक, पूँजी और मानव पूँजी? क्यों?

Solution

निसंदेह हम मानव पूँजी को सबसे अच्छी पूँजी मानते है, मानव पूँजी, भूमि, श्रम, भौतिक पूँजी से कई दृष्टियों से अच्छी है:
(i) मानव पूँजी का आर्थिक विकास की दृष्टि से दोहरा महत्व है। लोग विकास के साधन भी है और साध्य भी।एक ओर वे उत्पादन के साधन और दूसरी ओर वे अंतिम उपयोगकर्ता एवं स्वयं साध्य भी होते हैं। इसका कारण है कि विकास का अंतिम उद्देश्य लोगों को बेहतर और अधिक सुरक्षित जीवन प्रदान करना है।
(ii) मानव संसाधन भूमि और पूँजी जैसे अन्य संसाधनों का उपयोग कर सकता है किन्तु भूमि और पूँजी अपने आप उपयोग नहीं की जा सकती।
(iii) मानव पूँजी कि एक महत्वपूर्ण विशेषता यह हैं कि अधिक शिक्षित एवं अधिक स्वस्थ लोगों के लाभ स्वयं उन तक ही सीमित नहीं होते हैं, बल्कि उनका लाभ उन तक भी पहुँचता है जो स्वयं उतने शिक्षित एवं स्वस्थ नहीं हैं। जबकि भूमि, श्रम और भौतिक पूँजी के सन्दर्भ में ऐसा नहीं होता है।

Some More Questions From संसाधन के रूप में लोग Chapter

मानव पूँजी निर्माण में शिक्षा की क्या भूमिका है?

मानव पूँजी निर्माण में स्वास्थ्य की क्या भूमिका है?

किसी व्यक्ति के कामयाब जीवन में स्वस्थ्य की क्या भूमिका है?

प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रकों में किस तरह की विभिन्न आर्थिक क्रियाएँ संचालित की जाती हैं?  

आर्थिक और गैर-आर्थिक क्रियाओं में क्या अंतर है?

महिलाएँ क्यों निम्न वेतन वाले कार्यों में नियोजित होती हैं?

'बेरोजगारी' शब्द से आप क्या समझते है?

प्रच्छन्न बेरोज़गारी और मौसमी बेरोज़गारी में क्या अंतर है?

शिक्षित बेरोज़गारी भारत के लिए एक विशेष समस्या क्यों है?

आपके विचार में भारत किस क्षेत्रक में रोज़गार के सर्वाधिक अवसर सृजित कर सकता है?