सविता को किन शर्तों पर तेजपाल सिंह से ऋण मिला है? क्या ब्याज की कम दर पर बैंक से कर्ज मिलने पर सविता की स्थिति अलग होती?
सविता को कठोर शर्तों पर तेजपाल सिंह से ऋण मिला:
(i) तेजपाल सिंह जो की एक बड़ा किसान है। उसने सविता को ऋण तो दिया किन्तु ब्याज की बहुत ऊँची दर पर दिया। उसने सविता को चार महीनों के लिए 24% की ब्याज दर पर ब्याज दिया।
(ii) सविता को यह भी वचन देना पड़ा कि वह कटाई के मौसम में उसके खेतों के लिए एक श्रमिक के रूप में 35 रू प्रतिदिन पर काम करेगी। यह मजदूरी बहुत कम है।
(iii) निश्चित रूप से बैंक से कर्ज मिलने पर सविता की स्थिति अलग होती। ब्याज की दर कम होने पर वह आसानी से कर्ज चुका पाती और उसे तेजपाल सिंह के लिए खेतिहर मजदूर के रूप में कठिन परिश्रम भी नहीं करना पड़ता।



