Sponsor Area

पालमपुर गाँव की कहानी

Question
CBSEHHISSH9009447

क्या सिंचित क्षेत्र को बढ़ाना महत्वपूर्ण है? क्यों?

Solution

हाँ, सिंचित क्षेत्र को बढ़ाना महत्वपूर्ण है क्योंकि-
(i) कई क्षेत्रों में पर्याप्त वर्षा नहीं होती, यह अनिश्चित होती है। पठारी क्षेत्र जैसे दक्षिणी पठार और मध्यभारत, पंजाब, राजस्थान आदि ऐसे क्षेत्र है जहाँ कम वर्षा होती है। इन क्षेत्रों में सिंचाई बहुत आवश्यक है इसके बिना यहां खेती प्राय असंभव है।
(ii) कई क्षेत्र ऐसी भी है जहां पर्याप्त वर्षा तो होती है पर यह वर्ष के कुछ दिनों तक ही केंद्रित होती है। वर्ष का बाकि भाग सूखा ही रहता है। अतः इन क्षेत्रों में सिंचाई वर्ष में एक से अधिक फैसले उगने में लाभदायक होंगी।
(iii) इसके अतिरिक्त धान, गेहूं,गन्ना जैसे कुछ खाद्य और नगदी फसलों के लिए जल की पर्याप्त एवं निरंतर आपूर्ति की आवश्यकता होती है।
(iv) इसके साथ ही अधिक उपज देने वाली एच.वाई.वी बीजों के लिए भी अधिक जल की जरूरत होती है।
(v) तेजी से बढ़ती जनसंख्या की आवश्यकता को देखते हुए कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए सिंचाई एक अत्यंत महत्वपूर्ण है।
(vi) सिंचाई से उर्वकता को तो बढ़ाया ही जा सकता है साथ ही इससे खतरनाक कीटनाशो से भी बचा जा सकता है।

Some More Questions From पालमपुर गाँव की कहानी Chapter

पालमपुर में 450 परिवारों में भूमि के वितरण की एक सारणी बनाइएl

पालमपुर में खेतिहर श्रमिकों की मजदूरी न्यूनतम मजदूरी से कम क्यों है?

अपने क्षेत्र में दो श्रमिकों से बात कीजिएl खेतों में काम करने वाले या विनिर्माण कार्य में लगे मजदूरो में से किसी को चुनेl उन्हें कितनी मजदूरी मिलती है? क्या उन्हें नगद पैसा मिलता है या वस्तु रूप में? क्या उन्हें नियमित रूप से काम मिलता है? क्या वे कर्ज से में ?

एक ही भूमि पर उत्पादन बढ़ाने के लिए अलग-अलग कौन से तरीके हैं? समझाने के लिए उदाहरणों का प्रयोग कीजिएl

एक हेक्टेयर भूमि के मालिक किसान के कार्य का ब्यौरा दीजिए।

मझोले और बड़े किसान कृषि के लिए कैसे पूँजी प्राप्त करते हैं? वह छोटे किसानों से कैसे भिन्न है?

सविता को किन शर्तों पर तेजपाल सिंह से ऋण मिला है? क्या ब्याज की कम दर पर बैंक से कर्ज मिलने पर सविता की स्थिति अलग होती?

अपने क्षेत्र के कुछ पुराने निवासियों से बात कीजिये और पिछले 30 वर्षो में सिंचाई और उत्पादन के तरीको में हुए परिवर्तनों पर एक संक्षिप्त रिपोर्ट लिखिए।

आपके क्षेत्र में कौन-से गैर-कृषि उत्पादन कार्य हो रहे हैं? इसकी एक संक्षिप्त सूची बनाइएl

गाँवों में और अधिक गैर-कृषि कार्य प्रारंभ करने के लिए क्या किया जा सकता है?