Sponsor Area

पालमपुर गाँव की कहानी

Question
CBSEHHISSH9009446

पालमपुर में बिजली के प्रसार में किसानो की किस तरह मदद की?

Solution
 
पालमपुर में बिजली के प्रसार ने किसानों की निम्नलिखित प्रकार से मदद की:-
(i)सिंचाई की सुविधाएं बढ़ी जिससे पूरे वर्ष विभिन्न फसलें उपजाई जाने लगीं।
(ii) बिजली के आने से पहले पालमपुर के किसान कुओं से पानी निकालकर छोटे-छोटे खेतों की सिंचाई किया करते थेl परंतु बिजली के आने से उन्होंने कम समय में अधिक क्षेत्र की सिंचाई के लिए नलकूप लगाने शुरू कर दिएl परिणामस्वरूप, पालमपुर के 200 हेक्टर के पूरे जुते हुए क्षेत्र की सिंचाई होने लगी।
(iii) बिजली सिंचाई के अतिरिक्त तेजी से गहाई करने के लिए थ्रेशर चलाने और डैम आदि के लिए भी उपयोगी साबित हुई।
(iv) अब किसान मानसून की अनिश्चितता पर निर्भर नहीं रहे।
(v) सिंचाई के लिए नहर, तालाब आदि से पानी लेनी के लिए अक्सर आपसी विवाद हो जाता है परतु अब किसानों को इससे भी छुटकारा मिल गया।

Some More Questions From पालमपुर गाँव की कहानी Chapter

क्या सिंचित क्षेत्र को बढ़ाना महत्वपूर्ण है? क्यों?

पालमपुर में 450 परिवारों में भूमि के वितरण की एक सारणी बनाइएl

पालमपुर में खेतिहर श्रमिकों की मजदूरी न्यूनतम मजदूरी से कम क्यों है?

अपने क्षेत्र में दो श्रमिकों से बात कीजिएl खेतों में काम करने वाले या विनिर्माण कार्य में लगे मजदूरो में से किसी को चुनेl उन्हें कितनी मजदूरी मिलती है? क्या उन्हें नगद पैसा मिलता है या वस्तु रूप में? क्या उन्हें नियमित रूप से काम मिलता है? क्या वे कर्ज से में ?

एक ही भूमि पर उत्पादन बढ़ाने के लिए अलग-अलग कौन से तरीके हैं? समझाने के लिए उदाहरणों का प्रयोग कीजिएl

एक हेक्टेयर भूमि के मालिक किसान के कार्य का ब्यौरा दीजिए।

मझोले और बड़े किसान कृषि के लिए कैसे पूँजी प्राप्त करते हैं? वह छोटे किसानों से कैसे भिन्न है?

सविता को किन शर्तों पर तेजपाल सिंह से ऋण मिला है? क्या ब्याज की कम दर पर बैंक से कर्ज मिलने पर सविता की स्थिति अलग होती?

अपने क्षेत्र के कुछ पुराने निवासियों से बात कीजिये और पिछले 30 वर्षो में सिंचाई और उत्पादन के तरीको में हुए परिवर्तनों पर एक संक्षिप्त रिपोर्ट लिखिए।

आपके क्षेत्र में कौन-से गैर-कृषि उत्पादन कार्य हो रहे हैं? इसकी एक संक्षिप्त सूची बनाइएl