-->

जल संसाधन

Question
CBSEHHISSH10018671

जल दुर्लभता क्या है और इसके मुख्य  कारण क्या है?

Solution

जल दुर्लभता का अर्थ है- जल की कमी। दूसरे शब्दों में जब किसी वस्तु की आपूर्ति माँग से कम हो तो वह वस्तु दुर्लभ हो जाती है। देश के कई क्षेत्रों में जल की बहुत कमी है।
जल की कमी के निम्नलिखित कारण हैं:
(i) किसी प्रदेश में अधिक जनसंख्या जल की कमी का प्रमुख कारण है। प्रत्येक व्यक्ति को पीने के लिए, भोजन के लिए, कपड़े धोने आदि के लिए पानी की आवश्यकता होती है।
(ii) प्रदेश में यदि कम वर्षा है तथा सुखा है तो जल की कमी होगी।
(iii) अति शोषण या अत्यधिक उपयोग जल की कमी का प्रमुख कारण है।
(iv) असमान जल भी जल के आभाव का ही कारण है।

Some More Questions From जल संसाधन Chapter

निम्नलिखित में से कौन-सा वक्तव्य बहुउद्देशीय नदी परियोजनाओं के पक्ष में दिया गया तर्क नहीं है?

यहाँ कुछ गलत वक्तव्य दिए गए हैं। इसमें गलती पहचाने और दोबारा लिखें।
(क) शहरों की बढ़ती संख्या, उनकी विशालता और सघन जनसंख्या तथा शहरी जीवन शैली ने जल संसाधनों के सही उपयोग में मदद की है।
(ख) नदियों पर बाँध बनाने और उनको नियंत्रित करने से उनका प्राकृतिक बहाव और तलछट बहाव प्रभावित नहीं होता।
(ग) गुजरात में साबरमती बेसिन में सूखे के दौरान शहरी क्षेत्रों में अधिक जल आपूर्ति करने पर भी किसान नहीं भड़के। 
(घ) आज राजस्थान में इंदिरा गांधी नहर से उपलब्ध पेयजल के बावजूद छत वर्षा जल संग्रहण लोकप्रिय हो रहा है।

व्याख्या करें कि जल किस प्रकार नवीकरण योग्य संसाधन है?

जल दुर्लभता क्या है और इसके मुख्य  कारण क्या है?

बहुउद्देशीय परियोजनाओं होने वाले लाभ और हानियों की तुलना कीजिए।

राजस्थान के अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण किस प्रकार किया जा सकता है? व्याख्या कीजिए।

परम्परागत वर्षा जल संग्रहण की पद्धतियों को आधुनिक काल में अपना कर जल संरक्षण एवं भंडारण किस प्रकार किया जा रहा है।

बहुउद्देश्यीय नदी परियोजनाओं को 'आधुनिक भारत का मंदिर' क्यों कहा जाता है?

भारत में जल संसाधनों का संरक्षण क्यों आवश्यक है? तीन कारण दें ?

बांधों को कैसे वर्गीकृत किया जा सकता हैं ?