Sponsor Area

जल संसाधन

Question
CBSEHHISSH10018670

व्याख्या करें कि जल किस प्रकार नवीकरण योग्य संसाधन है?

Solution

जल एक नवीकरणीय योग्य संसाधन है। प्रकृति में जल एक जलचक्र द्वारा हमेशा गतिमान रहता है, जो हमें उपलब्ध रहता है। उदाहरणस्वरुप जल का प्रयोग हम अपने घरों, उद्योगों आदि में करते हैं। फिर वह जल नाले-नालियों द्वारा किसी नदी तक पहुँचता है या पृथ्वी में रिस जाता है। नदियों में पहुँचने वाला जल अंततः समुद्र में जाकर गिरता है। वायुमंडल समुद्र में से आद्रता ग्रहण करता है जो बादल बनने में सहायक है। बादलो के कारण वर्षा होती है और इस प्रकार जल पुनः पृथ्वी पर वापस आता है और हमें उपलब्ध होता है। 

Some More Questions From जल संसाधन Chapter

नीचे दी गई सूचना के आधार पर स्थितियों को 'जल की कमी से प्रभावित' या 'जल की कमी से अप्रभावित' में वर्गीकृत कीजिए:
(क) अधिक वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्र।
(ख) अधिक वर्षा और अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र।
(ग) अधिक वर्षा वाले परंतु अत्यधिक प्रदूषित जल क्षेत्र।
(घ) कम वर्षा वाले तथा कम जनसंख्या वाले क्षेत्र। 

निम्नलिखित में से कौन-सा वक्तव्य बहुउद्देशीय नदी परियोजनाओं के पक्ष में दिया गया तर्क नहीं है?

यहाँ कुछ गलत वक्तव्य दिए गए हैं। इसमें गलती पहचाने और दोबारा लिखें।
(क) शहरों की बढ़ती संख्या, उनकी विशालता और सघन जनसंख्या तथा शहरी जीवन शैली ने जल संसाधनों के सही उपयोग में मदद की है।
(ख) नदियों पर बाँध बनाने और उनको नियंत्रित करने से उनका प्राकृतिक बहाव और तलछट बहाव प्रभावित नहीं होता।
(ग) गुजरात में साबरमती बेसिन में सूखे के दौरान शहरी क्षेत्रों में अधिक जल आपूर्ति करने पर भी किसान नहीं भड़के। 
(घ) आज राजस्थान में इंदिरा गांधी नहर से उपलब्ध पेयजल के बावजूद छत वर्षा जल संग्रहण लोकप्रिय हो रहा है।

व्याख्या करें कि जल किस प्रकार नवीकरण योग्य संसाधन है?

जल दुर्लभता क्या है और इसके मुख्य  कारण क्या है?

बहुउद्देशीय परियोजनाओं होने वाले लाभ और हानियों की तुलना कीजिए।

राजस्थान के अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण किस प्रकार किया जा सकता है? व्याख्या कीजिए।

परम्परागत वर्षा जल संग्रहण की पद्धतियों को आधुनिक काल में अपना कर जल संरक्षण एवं भंडारण किस प्रकार किया जा रहा है।

बहुउद्देश्यीय नदी परियोजनाओं को 'आधुनिक भारत का मंदिर' क्यों कहा जाता है?

भारत में जल संसाधनों का संरक्षण क्यों आवश्यक है? तीन कारण दें ?