Sponsor Area

उपभोक्ता के व्यवहार का सिद्धांत

Question
CBSEHHIECH12013748

बजट रेखा की प्रवणता नीचे की ओर क्यों होती है? समझाइए।

Solution

बजट रेखा नीचे की और ढालू होती है क्योंकि बजट रेखा पर स्थित प्रत्येक बिंदु एक ऐसे बंडल को दर्शाता है जिस पर उपभोक्ता की पूरी आय व्यय हो जाती हैं, ऐसे में उपभोक्ता यदि वस्तु की एक अधिक मात्रा खरीदना चाहता हैं, तो उसे दूसरी वस्तु की कम मात्रा खरीदनी होगी। वस्तु '1' की एक अतिरिक्त इकाई पाने के लिए उसे वस्तु '2' की कितनी इकाई छोड़नी होगी यह दोनों वस्तुओं की कीमतों पर निर्भर करता हैं।

Sponsor Area

Some More Questions From उपभोक्ता के व्यवहार का सिद्धांत Chapter

'एकदिष्ट अधिमान' से आप क्या समझते हैं?

यदि एक उपभोक्ता के अधिमान एकदिष्ट हैं, तो क्या वह बंडल (10, 8) और बंडल (8, 6) के बीच तटस्थ हो सकता  है ?

मान लीजिए, कि उपभोक्ता के अधिमान एकदिष्ट हैं। बंडल (10, 10), (10, 9) तथा (9, 9) पर उसके अधिमान श्रेणीकरण के विषय में आप क्या बता सकते हैं?

मान लीजिए कि आपका मित्र, बंडल (5, 6) तथा (6, 6) केबीच तटस्थ है। क्या आपके मित्र केअधिमान एकदिष्ट हैं?

मान लीजिए कि बाजार में एक ही वस्तु केलिए दो उपभोक्ता हैं तथा उनके माँग फलन इस प्रकार हैं:
d1(p) = 20 - p किसी भी ऐसी कीमत केलिए जो 15 से कम या बराबर हो तथा
d1(p) = 0 किसी भी ऐसी कीमत के लिए जो 15 से अधिक हो।
d2(p) = 30 - 2p किसी भी कीमत के लिए जो 15 से कम या बराबर हो और
d2(p) = 0 किसी भी ऐसी कीमत के लिए जो 15 से अधिक हो।  
बाज़ार माँग फलन को ज्ञात कीजिए।

एक ऐसे बाज़ार को लीजिए, जहाँ केवल दो उपभोक्ता हैं तथा मान लीजिए, वस्तु के लिए उनकी माँगें इस प्रकार हैं:

p d1 d2
1 24
2 8 20
3 7 18
4 6 16
5 5 14
6 4 12


वस्तु के लिए बाज़ार माँग की गणना कीजिए।

सामान्य वस्तु से आप क्या समझते हैं?

निम्नस्तरीय वस्तु को परिभाषित कीजिए। कुछ उदाहरण दीजिए।

स्थानापन्न वस्तु को परिभाषित कीजिए। ऐसी दो वस्तुओं के उदाहरण दीजिए जो एक-दूसरे के स्थानापन्न हैं।