स्थानापन्न वस्तु को परिभाषित कीजिए। ऐसी दो वस्तुओं के उदाहरण दीजिए जो एक-दूसरे के स्थानापन्न हैं।
स्थानापन्न वस्तुओं से अभिप्राय उन वस्तुओं से है जो एक ही उद्देश्य की पूर्ति के लिए एक दूसरे के स्थान पर प्रयोग की जा सकती है। स्थानापन्न वस्तु में से एक वस्तु की माँग तथा दूसरी वस्तु की कीमत में घनात्मक संबंध होता है। एक वस्तु की कीमत बढ़ने पर उसकी स्थानापन्न वस्तु की माँग बढ़ती है अथवा विपरीत। उदाहरण के लिए: चाय और कॉफी, चीनी और गुड़, पेप्सी और कोका- कोला।