एक उपभोक्ता दो वस्तुओं का उपभोग करने के लिए इच्छुक हैं। दोनों वस्तुओं की कीमत क्रमश: 4 रुपए तथा 5 रुपए हैं। उपभोक्ता की आय 20 रुपए है:
अगर कीमतें और उपभोक्ता की आय दोनों दुगुनी हो जाए, तो बजट सेट कैसा होगा?
पुरानी M = 20
नई M = 20 x 2 = 40 रूपए
पुरानी p1 = 4
नई p1 = 4 x 2 = 8 रूपए
नई x1 = 40/8 = 5 इकाइयाँ
पुरानी p2 = 5
नई p2 = 5 x 2 = 10 रूपए
नई x2 = 40/10 = 4 इकाइयाँ
चूँकि बजट रेखा के सभी तत्व (x1 और x2) पहले के समान ही है इसलिए बजट सेट भी समान रहेगा।