निम्नस्तरीय वस्तु को परिभाषित कीजिए। कुछ उदाहरण दीजिए।
निम्नस्तरीय वस्तुएँ ऐसी वस्तुओं को कहा जाता है जिनका उपभोक्ता की आय के साथ विपरीत दिशा में संबंध होता है अर्थात् उपभोक्ता की आय बढ़ने पर जिस वस्तु की माँग कम होती है अथवा उपभोक्ता की आय कम होने पर जिस वस्तु की माँग बढ़ती है वह निम्नस्तरीय वस्तुएँ कहलाती है। उदाहरण के लिए मोटे अनाज (जैसे: ज्वार, बाजरा,) निम्नस्तरीय खाद्य पदार्थ इत्यादि।



