इस कहानी में किस बात को उभारा गया है?
‘नमक’ कहानी में हिंदुस्तान-पाकिस्तान में रहने वाले लोगों की भावनाओं, संवेदनाओं को उभारा गया है।
वर्तमान संदर्भ में भी ये इसी प्रकार बनी हुई हैं। संवेदनाएँ मानवीय रिश्तो पर आधारित होती हैं। इनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं होता। अभी भी दोनों देशों के लोग एक-दूसरे के यहाँ जाने के लिए लालायित रहते हैं। कलाकार एक-दूसरे के देश में जाते रहते हैं। पाकिस्तान के कई बच्चों का भारत में सफल ऑपरेशन हुआ है। विवाह की भी अनेक घटनाएँ हुई हैं। रेल और बस में भी यात्री भरकर चलते हैं। ये सभी बातें इस तथ्य को प्रकट करती हैं कि दोनों देशों के लोगों की संवेदनाओं में समानता है।