कवि ने चंपा की किन विशेषताओं का उल्लेख किया है?
कवि ने चंपा की निम्नलिखित विशेषताओं का उल्लेख किया है-
1. चंपा अनपढ़ है और इसी स्थिति में रहना चाहती है।
2. वह पढ़ी गई बातों को भली प्रकार समझ लेती है।
3. चम्पा स्पष्टवक्ता है। वह अपनी बात घुमा-फिराकर नहीं कहती, स्पष्ट रूप में कहती है।
4. चम्पा शोषक व्यवस्था के प्रतिपक्ष में खड़ी हो जाती है।
5. वह अपने भविष्य को सुरक्षित कर लेना चाहती है।
6. वह कामकाजी है, चरवाही का काम करती है।