इस कविता में पूर्वी प्रदेश की स्त्रियों की किस विडंबनात्मक स्थिति का वर्णन हुआ है?
इस कविता में पूर्वी उत्तर प्रदेश की स्त्रियों की इस विडंबनात्मक स्थिति का वर्णन हुआ है कि वे प्राय: अनपढ़ हैं और पढ़ने-लिखने की आवश्यकता का अनुभव नहीं करतीं। उनके लिए पढ़ाई-लिखाई व्यर्थ है। वे चरवाही का काम करती हैं। वे आधुनिक दुनिया से सर्वथा अपरिचित हैं। वे अपनी दशा सुधारने के लिए भी प्रयास नहीं करतीं।