निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:-
धनराम की मंद बुद्धि रही हो या मन में बैठा हुआ डर कि पूरे दिन घोटा लगाने पर भी उसे तेरह का पहाड़ा याद नहीं हो पाया था। छुट्टी के समय जब मास्साब ने उससे दुबारा पहाड़ा सुनाने को कहा तो तीसरी सीडी तक पहुंचते-पहुंचते वह फिर लड़खड़ा गया था। लेकिन इस बार मास्टर त्रिलोकसिंह ने उसके लाए हुए बेंत का उपयोग करने की बजाय जबान की चाबुक लगा दी थी, ‘तेरे दिमाग में तो लोहा भरा है रे! विद्या का ताप कहाँ लगेगा इसमें?’ अपने थैले से पांच-छह दरातियाँ निकालकर उन्होंने घनराम को धार लगा लाने के लिए पकड़ा दी थीं। किअबों की विद्या का ताप लगाने की सामर्थ्य धनराम के पिता की नहीं थी। घनराम हाथ-पैर चलाने लायक हुआ ही था कि बाप ने उसे धौंकनी या सान लगाने के कामों में उलझाना शुरू कर दिया और फिर धीरे- धीरे हथौड़े से लेकर घन चलाने की विद्या सीखने लगा।
1. धनराम क्या याद नहीं कर सका और क्यों?
2. मास्टर त्रिलोकसिह ने घनराम को क्या सजा दी?
3. धनराम ने कौन-सी विद्या सीखी?
1. मास्टर त्रिलोकसिंह ने धनराम को तेरह का पहाड़ा याद करने को कहा। घनराम ने पूरे दिन इसे याद करने का प्रयास किया, पर वह याद न कर सका। इसके दो कारण हो सकते हैं-
(i) घनराम मंदबुद्धि था, अत: उसे पहाड़ा याद नहीं हुआ,
(ii) उसके मन में डर बैठा हुआ था।
2. मास्टर त्रिलोकसिंह प्राय: बेंत लगाने की सजा देते थे। पर इस बार उन्होंने बेंत का प्रयोग नहीं किया। इस बार उन्होंने बेंत के स्थान पर जबान की चाबुक का प्रयोग किया। उन्होंने धनराम को अपमानित करते हुए कहा कि ‘तेरे दिमाग में तो लोहा भरा है, इसमें विद्या का ताप कहाँ से लगेगा?’
अर्थात तू पड़ नहीं सकता, केवल लोहे का काम ही कर सकता है।
3. धनराम के हाथ-पैर चलाने लायक होते ही उसके पिता ने उसे भट्टी पर धौंकनी फूँकने या सान लगाने के कामों में उलझाना शुरू कर दिया। वह इन कामों को करना सीख भी गया। फिर धीरे- धीरे वह हथौड़े से लेकर घन चलाने की विद्या सीखने लगा। इस प्रकार उसने लोहे का काम करने की विद्या सीखी।