Sponsor Area

गलता लोहा

Question
CBSEENHN11012059

धनराम ने जब वंशीधर से मोहन के बारे में पूछा तब उन्होंने उसे क्या बताया? दांतों में तिनका दबाकर उन्होंने असत्य बात क्यों कही?

Solution

घनराम ने भी एक दिन पंडित वंशीधर से मोहन के बारे में पूछा था। वंशीधर ने घास का एक तिनका तोड़कर दाँत खोदते हुए उसे बताया था कि मोहन की सेक्रेटेरिएट में नियुक्ति हो गई है और शीघ्र ही विभागीय परीक्षाएँ देकर वह बड़े पद पर पहुँच जाएगा। धनराम को त्रिलोकसिंह मास्टर की भविष्यवाणी पर पूरा यकीन था-ऐसा होना ही था, उसने सोचा। दाँतों के बीच में तिनका दबाकर असत्य भाषण का दोष न लगने का संतोष लेकर वंशीधर आगे बढ़ गए थे। दाँतों में तिनका रखकर असत्य बात का दोष उन पर नहीं लगता था।

Some More Questions From गलता लोहा Chapter

मास्टर त्रिलोकसिंह के किस कथन को लेखक ने ज़बान के चाबुक कहा है और क्यों?

बिरादरी का यही सहारा होता है।

क. किसने किससे कहा?

ख. किस प्रसंग में कहा?

ग. किस आशय से कहा?

घ. क्या कहानी में यह आशय स्पष्ट हुआ है?

उसकी आँखों में एक सर्जक की चमक थी- कहानी का यह वाक्य-

क. किसके लिए कहा गया है?

ख. किस प्रसंग में कहा गया है?

ग. यह पात्र-विशेष के किन चारित्रिक पहलुओं को उजागर करता है?

गाँव और शहर, दोनों जगहों पर चलने वाले मोहन के जीवन-संघर्ष में क्या फर्क है? चर्चा करें और लिखें।

एक अध्यापक के रूप में त्रिलोकसिंह का व्यक्तित्व आपको कैसा लगता है? अपनी समझ में उनकी खूबियों और खामियों पर विचार करें।

गलता लोहा कहानी का अंत एक खास तरीके से होता है। क्या इस कहानी का कोई अन्य अंत हो सकता है? चर्चा करें।

पाठ में निम्नलिखित शब्द लौहकर्म से संबंधित है। किसका क्या प्रयोजन है? शब्द के सामने लिखिए-

1. धौंकनी .................

2. दराँती .................

3. संड़सी .................

4. आफर .................

5. हथौडा .................

पाठ में काट-छाँटकर जैसे कई संयुक्त क्रिया शब्दों का प्रयोग हुआ है। कोई पाँच शब्द पाठ में से चुनकर लिखिए और अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए।

बूते का प्रयोग पाठ में तीन स्थानों पर हुआ है, उन्हें छांटकर लिखिए और जिन संदर्भो भो में उनका प्रयोग है, उन संदर्भो भाँ में उन्हें स्पष्ट कीजिए।

मोहन! थोड़ा दही तो ला दे बाजार से।

मोहन! ये कपड़े धोबी को दे तो आ।

मोहन! एक किलो आलू तो ला दे।

ऊपर के वाक्यों में मोहन को आदेश दिए गए हैं। इन वाक्यों में आप सर्वनाम का इस्तेमाल करते हुए उन्हें दुबारा लिखिए ।