Sponsor Area

बस की यात्रा

Question
CBSEENHN8000516

सविनय अवज्ञा का उपयोग व्यंग्यकार ने किस रूप में किया है? लिखिए।

Solution
‘सविनय अवज्ञा’ का उपयोग व्यंग्यकार ने बस के द्वारा दर्शाया है। लेखक जब जीर्ण-शीर्ण बस में बैठ जाता है तो बस के चलने पर उसे उसका एक भी हिस्सा सही नहीं प्रतीत होता, लेकिन थोड़ी देर के बाद बस इस प्रकार चलने लगती है जैसे सभी भाग मिलकर धीरे- धीरे एक हो गए हों। लेखक की यह बिल्कुल गाँधीजी के अंग्रेजीं के खिलाफ किए गए ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ की भाँति दिखाई देती है। जिसमें अंग्रेजों द्वारा भारत में नमक पर टैक्स लगाने पर गाँधीजी तिलमिला उठे थे क्योंकि वे जानते थे कि भारत की जनता तो नमक के साथ भी खाना खा लेती है। ऐसे में नमक पर टैक्स क्यों? उन्होंने इसके विरोध में सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत की। उस समय देश धर्म, संप्रदाय, जातीयता, वर्ग आदि के भेदभावों में डूबा था। सभी को साथ लेकर चलना अत्यधिक कठिन था लेकिन उन्होंने कुशल भूमिका निभाई और गुजरात के साबरमती आश्रम से 250 किलोमीटर कोई पैदल यात्रा करके दांडी गाँव में समुद्री तट पर नमक बनाकर नमक कानून तोड़ा। ऐसा करने पर सभी भारतीयों ने आपसी भेदभाव मिटाकर उनका पूरा साथ दिया।

Some More Questions From बस की यात्रा Chapter

सविनय अवज्ञा का उपयोग व्यंग्यकार ने किस रूप में किया है? लिखिए।

आप अपनी किसी यात्रा के खट्टे-मीठे अनुभवों को याद करते हुए एक लेख लिखिए।

अनुमान कीजिए यदि बस जीवित प्राणी होती, बोल सकती तो वह अपनी बुरी हालत और भारी बोझ के कष्ट को किन शब्दों में व्यक्त करती? लिखिए।

बस, वश, बस तीन शब्द हैं - इनमें बस सवारी के अर्थ मैं, वश अधीनता के अर्थ मैं, और बस पर्याप्त (काफी) के अर्थ में प्रयुक्त होता है, जैसे-बस से चलना होगा। मेरे वश में नहीं है। अब बस करो।
• उपर्युक्त वाक्य के समान तीनों शब्दों से युक्त आप भी दो-दो वाक्य बनाइए।

“हम पाँच मित्रों ने तय किया कि शाम चार बजे की बस से चलें। पन्ना से इसी कंपनी की बस सतना के लिए घंटे भर बाद मिलती है।”
ने, की. से आदि शब्द वाक्य के दो शब्दों के बीच संबंध स्थापित कर रहे हैं। ऐसे शब्दों को कारक कहते हैं। इसी तरह जब दो वाक्यों को एक साथ जोड़ना होता है ‘कि’ का प्रयोग होता है।
• कहानी में से दोनों प्रकार के चार वाक्यों को चुनिए।

“हम फौ़रन खिड़की से दूर सरक गए। चाँदनी में रास्ता टटोलकर वह रेंग रही थी।”
दिए गए वाक्यों में आई ‘सरकना’ और ‘रेंगना’ जैसी क्रियाएँ दो प्रकार की गति बताती है। ऐसी कुछ और क्रियाएँ एकत्र कीजिए जो गति के लिए प्रयुक्त होती हैं, जैसे- घूमना इत्यादि। उन्हें वाक्यों में प्रयोग कीजिए!

“काँच बहुत कम बचे थे। जो बचे थे उनसे हमें बचना था।”
इस वाक्य में ‘बच’ शब्द को दो तरह से प्रयोग किया गया है। एक ‘शेष’ के अर्थ में और दूसरा ‘सुरक्षा’ के अर्थ में। 
नीचे दिए गए शब्दों को वाक्यों में प्रयोग करके देखिए। ध्यान रहे, एक ही शब्द वाक्य में दो बार आना चाहिए और शब्दों के अर्थ में कुछ बदलाव होना चाहिए।
(क) जल      (ख) हार       (ग) फल

बोलचाल में प्रचलित अंग्रेजी शब्द 'फर्स्ट क्लास' में दो शब्द हैं-फर्स्ट और क्लास। यहाँ क्लास का विशेषण है फर्स्ट। चूकि फर्स्ट संख्या है, फर्स्ट क्लास संख्यावाचक विशेषण का उदाहरण है। 'महान आदमी' में किसी आदमी की विशेषता है महान। यह गुणवाचक विशेषण है। संख्यावाचक विशेषण और गुणवाचक विशेषण के उदाहरण खोजकर लिखिए।

लेखक व उसके मित्र कहाँ जा रहे थे? लोगों ने उन्हें शाम वाली बस से न जाने की सलाह क्यों दी?

लेखक को बस वयोवृद्ध क्यों लगी?