Sponsor Area

TextBook Solutions for Uttarakhand Board Class 10 सामाजिक विज्ञान भारत और समकालीन विश्‍व 2 Chapter 2 इंडो -चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन

Question 1
CBSEHHISSH10018360

निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।
उपनिवेशकारों के 'सभ्यता मिशन' का क्या अर्थ था।

Solution

फ्रांसीसी औपनिवेशिक सिर्फ आर्थिक शोषण पर ही नहीं अपितु 'सभ्यता मिशन' पर भी केंद्रित थी। फ्रांसीसियों का दावा था कि वे वियतनाम के लोगों को आधुनिक सभ्यता से परिचित करा रहे हैं जो सबसे विकसित सभ्यता है। इसलिए वह मानते थे कि आधुनिक विचारों का प्रचार करना यूरोपियों का ही दायित्व है और इस दायित्व की पूर्ति करने के लिए यदि उन्हें स्थानीय संस्कृतियों, धर्मो और परंपराओं को भी नष्ट करना पड़ा तो इसमें कोई बुराई नहीं है। वैसे भी यूरोपीय इन सबको आधुनिक विकास में रुकावट मानते थे। फ्रांसीसियों को शिक्षित कामगारों की तो जरूरत थी परन्तु उन्हें इस बात का भी डर था कि शिक्षा प्राप्त करने के बाद यह समस्याएँ पैदा हो सकती थी कि लोग औपनिवेशिक शासन पर सवाल भी उठा सकते थे। वियतनाम में रहने वाले फ्रांसीसी नागरिकों को इस बात का डर था कि स्थानीय लोगों में शिक्षा के प्रसार से कहीं उनके काम-धंधे और नौकरी न चली जाए।

Sponsor Area