Sponsor Area

TextBook Solutions for Uttarakhand Board Class 10 सामाजिक विज्ञान भारत और समकालीन विश्‍व 2 Chapter 1 यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय

Question 1
CBSEHHISSH10018346

निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखें-
ज्यूसेपे मेत्सिनी

Solution

ज्यूसेपे मेत्सिनी- ज्यूसेपे मेत्सिनी इटली का एक युवा क्रन्तिकारी था। उसका जन्म 1807 में जेनेवा में हुआ था। वह कार्बोनारी के गुप्त संगठन का सदस्य बन गया। लिगुरिया में क्रांति करने के कारण उसे बहिष्कृत कर दिया गया। इसके बाद उसने दो और भूमिगत संगठनों की स्थापना की। पहला था मार्सेई में यंग इटली और दूसरा बर्न में यंग यूरोप। इनके सदस्य पोलैंड, फ़्रांस, इटली और जर्मन राज्यों में सामान विचार रखने वाले युवा थे। ज्यूसेपे मेत्सिनी का यह विचार था कि ईश्‍वर की मर्ज़ी के अनुसार राष्ट्र ही मनुष्यों की प्राकृतिक इकाई थी। अतः इटली छोटे राज्यों और प्रदेशों के पेबंदों की तरह नहीं कर सकता था। मेत्सिनी खुलकर राजतंत्र का विरोध किया और प्रजातांत्रिक के स्थापना के अपने सपने से रूढ़िवादियों को हरा दिया। उसने इटली को एकीकृत गणतंत्र बनाने के लिए एक सुविचारित कार्यक्रम पेश करने की कोशिश की।

Sponsor Area