Sponsor Area

NCERT Solutions for Class 12 Help.html Vitan Bhag Ii Chapter 3 अतीत दबे पाँव

अतीत दबे पाँव Here is the CBSE Help.html Chapter 3 for Class 12 students. Summary and detailed explanation of the lesson, including the definitions of difficult words. All of the exercises and questions and answers from the lesson's back end have been completed. NCERT Solutions for Class 12 Help.html अतीत दबे पाँव Chapter 3 NCERT Solutions for Class 12 Help.html अतीत दबे पाँव Chapter 3 The following is a summary in Hindi and English for the academic year 2025-26. You can save these solutions to your computer or use the Class 12 Help.html.

Question 1
CBSEENHN12026814

सिन्धु सभ्यता साधन सम्पन्न थी, पर उसमें भव्यता का आडम्बर नहीं था, कैसे?

Solution

उत्तर-इस लेख के आधार पर हम कह सकते हैं कि सिन्धु सभ्यता साधन सम्पन्न थी पर उसमें भव्यता का आडम्बर नहीं था। इस बात के पीछे ठोस कारण हैं। मोहन-जोदड़ो शहर का व्यवस्थित ढाँचा और मकानों की बनावट आदि से पहली नजर में यह बात सामने आ जाती है। वहाँ की सड़कों की बनावट सीधी सादी थी। सड़कें उचित रूप से चौड़ी और साफ थीं। मकान की बनावट बहुत भव्य नहीं थी। अधिकांश मकानों पर सामूहिक अधिकार था। स्नानागार, पूजास्थल सामुदायिक भवनों आदि के आधार पर यह बात प्रमाणित होती है। ताँबे का उपयोग, कपास का उपयोग, खेती करने का प्रमाण, दूसरे देशों से व्यापार आदि के माध्यम से हमें पता चलता है कि यह सभ्यता हर तरह से साधन सम्पन्न थी। हड़प्पा संस्कृति में भव्य राजप्रसाद या मंदिर जैसी चीजें नहीं मिलती हैं। इसी के साथ वहाँ न तो राजाओं से जुड़े कोई भव्य चिह्न मिलते हैं और न संतों-महात्माओं की समाधियाँ। वहाँ मकान हैं तो उचित रूप में। अगर मूर्ति शिल्प है तो छोटे-छोटे, इसी प्रकार औजार भी होते ही हैं। लेखक इन्हीं बातों के आधार पर कहता है कि मुअन जो-दड़ो सिन्धु सभ्यता का सबसे बड़ा शहर ही नहीं था बल्कि उसे साधनों और व्यवस्थाओं को देखते हुए सबसे समृद्ध भी माना गया है। फिर भी उसकी सम्पन्नता की बात कम हुई है तो शायद इसलिए कि इसमें भव्यता का आडंबर नहीं है।

Sponsor Area