Sponsor Area
दक्षिण अमरीकी राष्ट्रों में से कौन-सा एक ओपेक का सदस्य है?
ब्राज़ील
वेनेजुएला
चिली
पेरू
B.
वेनेजुएला
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर 30 शब्दों में दीजिए:
विश्व व्यापार संगठन के आधारभूत कार्य कौन-से हैं?
विश्व व्यापार संगठन एकमात्र ऐसा अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो राष्ट्रों के मध्य वैश्विक नियमों का व्यवहार करता है। यह विश्वव्यापी व्यापार तंत्र के लिए नियमों को नियत करता है और इसके सदस्य देशों के मध्य विवादों का निपटारा करता है।
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर 30 शब्दों में दीजिए:
ऋणात्मक भुगतान संतुलन का होना किसी देश के लिए क्यों हानिकारक होता है?
जब कोई देश वस्तुओं के क्रय पर उससे अधिक व्यय करता है जितना कि अपने सामानों के विक्रय से अर्जित करता है। तब देश का व्यापार संतलुन ऋणात्मक कहलाता है। इससे देश की अर्थव्यवस्था पर दवाब पड़ता हैं और यह वित्तीय संचय की समाप्ति को अभिप्रेरित करता है।
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर 30 शब्दों में दीजिए:
व्यापारिक समूहों के निर्माण द्वारा राष्ट्रों को क्या लाभ प्राप्त होते हैं?
व्यापारिक समूहों के निर्माण द्वारा राष्ट्रों को प्राप्त लाभ:
नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर 150 शब्दों से अधिक में न दें:
पत्तन किस प्रकार व्यापार के लिए सहायक होते हैं? पत्तनों का वर्गीकरण उनकी अवस्थिति के आधार पर कीजिए।
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में पत्तनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती हैं। इन्हीं पत्तनों द्वारा जहाज़ी माल तथा यात्री विश्व के एक भाग से दूसरे भाग को जाते हैं। पत्तन जहाज के लिए गोदी, लादने, उतारने तथा भंडारण हेतु सुविधाएँ प्रदान करते हैं तथा पत्तन आयत और निर्यात करने के क्षेत्र हैं।
अवस्थिति के आधार पर पत्तनों का वर्गीकरण:
नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर 150 शब्दों से अधिक में न दें:
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से देश कैसे लाभ प्राप्त करते हैं?
किसी देश द्वारा अपने उत्पादों के विनियम और अभावों को दूर करने के लिए अन्य देशों के साथ चलने वाला व्यापार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कहलाता है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का लाभ सभी व्यापारी देशों को मिलता है:
Sponsor Area
Sponsor Area