नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर 150 शब्दों से अधिक में न दें:
पत्तन किस प्रकार व्यापार के लिए सहायक होते हैं? पत्तनों का वर्गीकरण उनकी अवस्थिति के आधार पर कीजिए।
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में पत्तनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती हैं। इन्हीं पत्तनों द्वारा जहाज़ी माल तथा यात्री विश्व के एक भाग से दूसरे भाग को जाते हैं। पत्तन जहाज के लिए गोदी, लादने, उतारने तथा भंडारण हेतु सुविधाएँ प्रदान करते हैं तथा पत्तन आयत और निर्यात करने के क्षेत्र हैं।
अवस्थिति के आधार पर पत्तनों का वर्गीकरण:
- अंतर्दशीय पत्तन: ये पत्तन समुद्री तट से दूर अवस्थित होते हैं। ये समुद्र से एक नदी अथवा नहर द्वारा जुड़े होते हैं। ऐसे पत्तन चौरस तल वाले जहाज़ या बजरे द्वारा ही गम्य होते हैं। उदाहरणस्वरूप: मानचेस्टर एक नहर से जुड़ा है; कोलकाता हुगली नदी, जो गंगा नदी की एक शाखा है, पर स्थित है।
- बाह्य पत्तन: ये गहरे जल के पत्तन हैं जो वास्तविक पत्तन से दूर बने होते हैं। ये उन जहाजों, जो अपने बड़े आकार के कारण उन तक पहुँचने में अक्षम हैं, को ग्रहण करके पैतृक पत्तनों को सेवाएँ प्रदान करते हैं।उदाहरणस्वरूप एथेंस तथा यूनान में इसके बाह्य पत्तन पिरेइअस एक उच्चकोटि का संयोजन है।