नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर 150 शब्दों से अधिक में न दें:
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से देश कैसे लाभ प्राप्त करते हैं?
किसी देश द्वारा अपने उत्पादों के विनियम और अभावों को दूर करने के लिए अन्य देशों के साथ चलने वाला व्यापार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कहलाता है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का लाभ सभी व्यापारी देशों को मिलता है:
- यह विश्व की अर्थव्यवस्था को लाभान्वित करता है, यदि विभिन्न राष्ट्र वस्तुओं के उत्पादन या सेवाओं की उपलब्धता में श्रम विभाजन तथा विशेषीकरण को प्रयोग में लाएँ।
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से देशों में आपसी सहयोग और भाईचारा बढ़ता है जिससे विभिन्न देशों के मध्य मैत्रिक संबंध अच्छे बनते हैं।
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार सिद्धांतों और वस्तुओं के स्थानांतरण के सिद्धांत पर निर्भर करता है जिससे व्यापार करने वाले देशों को लाभ ही पहुँचता है।
- विदेशी व्यापार के माध्यम से हर देश अपनी सर्वश्रेष्ठ वस्तु को बाज़ार में उतारता है। आयात और निर्यात से अन्य आर्थिक क्रियाओं का विकास होता है।
- आधुनिक युग में अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अंतर्गत प्रौद्योगिक ज्ञान तथा अन्य बौद्धिक सेवाओं का भी आदान- प्रदान किया जाता है जिससे दोनों देशों को लाभ पहुँचता है।