For Daily Free Study Material Join wiredfaculty
Home > धर्मवीर भारती
धर्मवीर भारती
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:-
वे सचमुच ऐसे दिन होते जब गली-मुहल्ला, गाँव-शहर हर जगह लोग गरमी में भुन-मून कर त्राहिमाम कर रहे होते, जेठ के दसतपा बीत कर आषाढ़ का पहला पखवारा भी बीत चुका होता पर क्षितिज पर कहीं बादल की रेख भी नहीं दीखती होती, कुएँ सूखने लगते, नलों में एक तो बहत कम पानी आता और आता भी तो आधी रात को भी मानो खौलता हुआ पानी हो। शहरों की तुलना में गाँव में और भी हालत खराब होती थी। जहाँ जुताई होनी चाहिए, वहाँ खेतों की मिट्टी सूखकर पत्थर हो जाती, फिर उसमें पपड़ी पड़ कर जमीन फटने लगती, लू ऐसी कि चलते-चलते आदमी आधे रास्ते में लू खा कर गिर पड़े। ढोर-उंगर प्यास के मारे मरने लगते लेकिन बारिश का कहीं नाम निशान नहीं, ऐसे में पूजा-पाठ कथा विधान सब कर के लोग जब हार जाते तब अंतिम उपाय के रूप में निकलती यह इंदर सेना। वर्षा के बादलों के स्वामी हैं इंद्र और इंद्र की सेना टोली बाँधकर कीचड़ में लथपथ निकलती, पुकारते हुए मेघों को, पानी माँगते हुए प्यासे गलों और सूखे खेतों के लिए।
1. पाठ तथा लेखक का नाम बताइए।
2. आषाढ़ में कैसा मौसम हो जाता है?
3. गाँव की हालत के विषय में लेखक क्या कहता है?
4. गाँवों में इंदर सेना क्या करती है?
1. पाठ का नाम: काले मेघा पानी दे।
लेखक का नाम: धर्मवीर भारती।
2. आषाढ़ के मौसम में बारिश होती है, परंतु गर्मी अधिक होती है। लोग त्राहि-त्राहि करने लगते हैं। कुएँ सूखने लगते हैं। तब आधी रात को भी पानी खौलता हुआ प्रतीत होता है।
3. आषाढ़ के महीने में बारिश न होने पर गांवों की दशा अत्यंत दयनीय होती है। खेतों की मिट्टी सूखकर पत्थर हो जाती है। लू चलने के कारण पशु और आदमी बीमार पड़ जाते हैं।
4. गाँवों में बारिश के लिए ‘इंदर सेना’ बनाई जाती है। इंद्र की सेना टोली बाँधकर कीचड़ में लथपथ होकर मेघों से पानी के लिए प्रार्थना करती है।
Some More Questions From धर्मवीर भारती Chapter
लोगों ने लड़कों की टोली को मेढक मंडली नाम किस आधार पर दिया? यह टोली अपने आपको इंदर सेना कहकर क्यों बुलाती थी?
जीजी ने इंदर सेना पर पानी फेंके जाने को किस तरह सही ठहराया?
‘पानी दे, गुड़धानी दे’ मेघों से पानी के साथ-साथ गुड़धानी की माँग क्यों की जा रही है?
‘गगरी फूटी बैल पियासा’ इंदर सेना के इस खेल गीत में बैलों के प्यासा रहने की बात क्यों मुखरित हुई है?
इंदर सेना सबसे पहले गंगा मैया की जय क्यों बोलती है? नदियों का भारतीय सांस्कृतिक परिवेश में क्या महत्त्व है?
रिश्तों में हमारी भावना शक्ति का बँट जाना विश्वासों के जंगल में सत्य की राह खोजती हमारी बुद्धि की शक्ति को कमजोर करती है। पाठ में जीजी के प्रति लेखक की भावना के संदर्भ में इस कथन के औचित्य की समीक्षा कीजिए।
क्या इंदर सेना आज के युवा वर्ग का प्रेरणा स्रोत हो सकती है? क्या आपके स्मृति कोश में ऐसा कोई अनुभव है जब युवाओं ने संगठित होकर समाजोपयोगी रचनात्मक कार्य किया हो, उल्लेख करें।
तकनीकी विकास के दौर में भी भारत की अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है। कृषि समाज में चैत्र, वैशाख सभी माह बहुत महत्त्वपूर्ण हैं पर आषाढ़ का चढ़ना उनमें उल्लास क्यों भर देता है?
पाठ के संदर्भ में इसी पुस्तक में दी गई निराला की कविता बादल-राग पर विचार कीजिए और बताइए कि आपके जीवन में बादलों की क्या भूमिका है?
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series