पाठ के संदर्भ में इसी पुस्तक में दी गई निराला की कविता बादल-राग पर विचार कीजिए और बताइए कि आपके जीवन में बादलों की क्या भूमिका है?
निराला की कविता ‘बादल-राग’ एक प्रगतिवादी रचना है। इसमें कवि ने किसान-मजदूरों (शोषित वर्ग) के जीवन में बादलों के महत्त्व को रेखांकित किया है। वैसे ये बादल क्रांति के प्रतीक हैं। इनके आने पर शोषित वर्ग तौ हर्षित होता है और शोषकवर्ग दु:खी होता है।
हमारे जीवन में भी बादलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जब बादल बरसते हैं तब पृथ्वी पर जीवन का संचार होता है। हमारा पूरा जीवन बादलों पर निर्भर है। बादल ही हमारी खेतों की पशु-पक्षियों की प्यास बुझाते हैं।