यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय
ब्रिटेन में राष्ट्रवाद का इतिहास शेष यूरोप की तुलना में किस प्रकार भिन्न था?
1. ब्रिटेन में राष्ट्रवाद का निर्माण एक लम्बी चलने वाली प्रक्रिया के फलस्वरूप हुआ था। ब्रिटिश द्वीप समूह पर एक साझी नस्ल के अंग्रेज़, स्कॉट, वेतश और आयरिश लोग रहते थे। इन सभी जातीय समूहों की सांस्कृतिक और राजनितिक परम्पराएँ थीं। लेकिन जैसे-2 आंग्ल राष्ट्र की धन-दौलत, शक्ति और सत्ता में वृद्धि हुई। वह द्वीपसमूह के अन्य राष्ट्रों पर अपना प्रभुत्व बढ़ाने में कामयाब हुआ। एक लम्बे टकराव और संघर्ष के बाद आंग्ल संसद ने 1688 में राजतन्त्र से ताकत छीन ली थी। इस संसद के द्वारा एक राष्ट्र-राज्य का निर्माण हुआ जिसके केंद्र में इंग्लैंड था। इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के मध्य एक्ट ऑफ यूनियन (1707) से 'यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन' का गठन हुआ।
2. 1801 में आयरलैंड को बलपूर्वक यूनाइटेड किंगडम में मिला लिया गया। एक नए 'ब्रितानी राष्ट्र' का निर्माण किया गया जिस पर हावी आंग्ल संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया गया। नए ब्रिटेन के प्रतीक-चिह्नों, ब्रितानी झंडा (यूनियन बैंक) और राष्ट्रीय गान (गॉड सेव अवर नोबल किंग) को खूब बढ़ावा दिया गया और पुराने राष्ट्र इस संघ में केवल सहयोगी के रूप में ही रहे।
Sponsor Area
अपने शासन वाले क्षेत्रों में शासन व्यवस्था को जायदा कुशल बनाने के लिए नेपोलियन ने क्या बदलाव किए
उदारवादियों की 1848 की क्रांति का क्या अर्थ लगाया जाता है? उदारवादियों ने किन राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक विचारों को बढ़ावा दिया?
किन्हीं दो देशों पर ध्यान केंद्रित करते हुए बताएँ कि उन्नीसवीं सदी में राष्ट्र किस प्रकार विकसित हुए।
ब्रिटेन में राष्ट्रवाद का इतिहास शेष यूरोप की तुलना में किस प्रकार भिन्न था?
1832 की उस संधि का नाम लिखिए जिसने यूनान को एक स्वतंत्र राष्ट्र की मान्यता दी।
वियतनाम में फ्रांसीसियों की पराजय के बाद जनेवा में चली शांति वार्ताओं का क्या परिणाम निकला?
फ्रांसीसियों के विरूध्द लड़ने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा किए गए प्रयासों से वियतनाम में राष्ट्रवाद किस प्रकार उभरा? विश्लेषण कीजिए।
फ्रांसीसी लोगों के बीच सामूहिक पहचान की भावना पैदा करने के लिए फ्रांसीसी क्रांतिकारियों द्वारा प्रारम्भ किए गए उपायों और कार्यों का विश्लेषण कीजिए।
Sponsor Area
Sponsor Area