फ्रांसीसी लोगों के बीच सामूहिक पहचान की भावना पैदा करने के लिए फ्रांसीसी क्रांतिकारियों द्वारा प्रारम्भ किए गए उपायों और कार्यों का विश्लेषण कीजिए।
सामूहिक भावना पैदा करने के लिए फ्रान्सीसी क्रान्तिकारियों द्वारा किए गए उपाय और कार्य -
(i) पितृभूमि और नागरिक जैसे विचारों पर बल दिया गया।
(ii) एक नया फ्रांसीसी झंडा-तिरंगा चुना गया।
(iii) इस्टेट जेनरल का चुनाव सक्रीय नागरिकों के समूह द्वारा किया जाने लगा।
(iv) इसका नाम बदल कर नेशनल एसेम्बली कर दिया गया।
(v) नयी स्तुतियाँ रची गईं।
(vi) शपथें ली गईं।
(vii) शहीदों का गुणगान हुआ।
(viii) एक केंद्रीय प्रशासनिक व्यवस्था लागू की गई।
(ix) सभी के लिए समान क़ानून बनाए गए।
(x) भार तथा नापने की एक समान व्यवस्था लागू की गई।
(xi) फ्रेंच, राष्ट्र की भाषा बनी।