अक्क महादेवी
निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों में निहित काव्य-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए-
हे मेरे जूही के फूल जैसे ईश्वर
मँगवाओ मुझसे भीख
इन काव्य पंक्तियों में कवयित्री अपने ईश्वर को जूही के फूल जैसा बताती है। इस प्रयोग में ईश्वर में जूही के फूल की सुंदरता, कोमलता एवं सुगंध का साम्य देखा गया है। कवयित्री ‘अहं’ को गलाने के लिए भीख मँगवाने जैसा काम करवाने का अनुरोध करती है। कवयित्री की निस्पृह भावना भी अभिव्यक्त होती है।
-प्रथम पंक्ति में उपमा अलंकार का प्रयोग हुआ है।
-‘मँगवाओ मुझसे’ में ‘म’ वर्ण की आवृत्ति के कारण अनुप्रास अलंकार है।
Sponsor Area
लक्ष्य-प्राप्ति में इंद्रीयाँ बाधक होती हैं-इसके संदर्भ में अपने तर्क दीजिए।
‘ओ चराचर! मत चूक अवसर’ पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।
ईश्वर के लिए किस दृष्टांत का प्रयोग किया गया है? ईश्वर और उसके साम्य का आधार बताइए।
‘अपना घर’ से क्या तात्पर्य है? इसे भूलने की बात क्यों कही गई है?
दूसरे वचन में ईश्वर से क्या कामना की गई है और क्यों?
क्या अक्क महादेवी को ‘कन्नड़ की मीरा’ कहा जा सकता है? चर्चा करें।
हे भूख! मत मचल
प्यास, तड़प मत
हे नींद! मत सता
क्रोध, मचा मत उथल-पुथल
हे मोह! पाश अपने ढील
लोभ, मत ललचा
हे मद! मत कर मदहोश
हे मद! मत कर मदहोश
ईर्ष्या, जला मत
ओ चराचर! मत एक अवसर
आई हूँ संदेश लेकर चन्न मल्लिकार्जुन का
दिये गये वचन का प्रतिपाद्य स्पष्ट कीजिए।
हे मेरे जूही के फूल जैसे ईश्वर
मँगवाओ मुझसे भीख
और कुछ ऐसा करो
कि भूल जाऊँ अपना घर पूरी तरह
झोली फैलाऊँ और न मिले भीख
कोई हाथ बढ़ाए कुछ देने को
तो वह गिर जाए नीचे
और यदि मैं झुकूँ उसे उठाने
तो कोई कुत्ता आ जाए
और उसे झपटकर छीन ले मुझसे।
दिये गये वचन का प्रतिपाद्य स्पष्ट कीजिए।
इन काव्य-पंक्तियों में व्यक्ति को लोभ, मद, मोह तथा ईर्ष्या की भावना त्यागने का संदेश दिया गया है। ये वासनाएँ व्यक्ति को ईश्वर-प्राप्ति के लक्ष्य से भटकाती हैं, अत: त्याज्य हैं। कवयित्री अवसर न चूकने की बात भी कहती है। कवयित्री भगवान शिव का संदेश लोगों को बताती है।
-‘मद मत कर मदहोश’ में ‘म’ वर्ण की आवृत्ति है, अत: अनुप्रास अलंकार का प्रयोग है।
-‘चन्न मल्लिकार्जुन’ शब्द का प्रयोग ‘शिव’ के लिए हुआ है। इससे कवयित्री का शैव-प्रेम प्रकट होता है।
-भाषा सरल एवं सुबोध है।
Sponsor Area
Sponsor Area