अकबरी लोटा

Question

निम्न गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
सोलहवीं शताब्दी की बात है। बादशाह हुमायूँ शेरशाह से हारकर भागा था और सिंध के रेगिस्तान मैं मारा-मारा फिर रहा था। एक अवसर पर प्यास से उसकी जान निकल रही थी। उस समय एक ब्राह्मण ने इसी लोटा से पानी पिलाकर उसकी जान बचाई थी। हुमायूँ के बाद अकबर ने उस ब्राह्मण का पता लगाकर उससे इस लोटे को ले लिया और इसके बदले में उसे इसी प्रकार के दस सोने के लोटे प्रदान किए। यह लोटा सम्राट अकबर को बहुत प्यारा था। इसी से इसका नाम अकबरी लोटा पड़ा। वह बराबर इसी से वजू करता था।

ब्राह्मण को लोटे के बदले क्या मिला?
  • दस सोने के लोटे 
  • पाँच सोने के लोटे
  • सौ सोने के लोटे
  • पचास सोने के लोटे

Answer

A.

दस सोने के लोटे 

Sponsor Area

Some More Questions From अकबरी लोटा Chapter

“लेकिन मुझे इसी जिंदगी में चाहिए।”
“अजी इसी सप्ताह में ले लेना।”
“सप्ताह से आपका तात्पर्य सात दिन से है या सात वर्ष से?”
झाऊलाल और उनकी पत्नी के बीच की इस बातचीत से क्या पता चलता है? लिखिए।

अंग्रेज़ लोटा न खरीदता?

यदि अंग्रेज़ पुलिस को बुला लेता?

जब बिलवासी अपनी पत्नी के गले से चाबी निकाल रहे थे, तभी उनकी पत्नी जाग जाती?

“अपने वेग में उल्का को लजाता हुआ वह आँखों से ओझल हो गया।”
उल्का क्या होती है? उल्का और ग्रहों में कौन-कौन सी समानताएँ और अंतर होते हैं?

“इस कहानी में आपने दो चीज़ों के बारे में मजेदार कहानियाँ पढ़ी - अकबरी लोटे की कहानी और जहाँगीरी अंडे की कहानी।”
आपके विचार से ये कहानियाँ सच्ची हैं या काल्पनिक?

अपने घर या कक्षा की किसी पुरानी चीज़ के बारे में ऐसी ही कोई मजेदार कहानी बनाइए।

बिलवासी जी ने जिस तरीके से रुपयों का प्रबंध किया, वह सही था या गलत?

इस कहानी में लेखक ने जगह-जगह पर सीधी-सी बात कहने के बदले रोचक मुहावरों, उदाहरणों आदि के द्वारा कहकर अपनी बात को और अधिक मजेदार/रोचक बना दिया है। कहानी से वे वाक्य चूनकर लिखिए जो आपको सबसे अधिक मजेदार लगे।

इस कहानी में लेखक ने अनेक मुहावराे़ं का प्रयोग किया है। कहानी में से पाँच मुहावरे चूनकर उनका प्रयोग करते हुए वाक्य लिखिए।