दक्षिण एशिया के देश भारत को एक बाहुबली समझते हैं जो इस क्षेत्र के छोटे देशों पर अपना दबदबा जमाना चाहता है और उनके अंदरूनी मामलों में दखल देता है। इन देशों की ऐसी सोच के लिए कौन-कौन सी बातें जिम्मेदार हैं?
- भारत का आकार इन देशों से बहुत बड़ा है और वह शक्तिशाली भी है। इसकी वजह से अपेक्षाकृत छोटे देशों का भारत के इरादों को लेकर शक करना लाजिमी है।
- सार्क देशों में भारत की सैन्य शक्ति, औद्योगिक प्रगति, परमाणु कुशलता, तकनीकी विकास को देखते हुए भी छोटे देशों को लगता है कि भारत दक्षिण एशिया में अपना दबदबा कायम करना चाहता है।
- तीसरा कारण भारत की भौगोलिक स्थिति भी है जहाँ दक्षिण एशिया के अन्य सभी देश उसकी सीमा के इर्द-गिर्द पड़ते है। भारत बीच में स्थित है।
- इतना ही नहीं भारत विश्व की बड़ी तेज़ी से उभरती हुई एक आर्थिक व्यवस्था भी है। भारत सरकार को अक्सर महसूस होता है कि उसके पड़ोसी देश उसका काफी फायदा उठा रहे है। इसके कारण भी छोटे देशों को लगता है कि भारत दक्षिण एशिया में अपना दबदबा कायम करना चाहता है।