Sponsor Area

समकालीन दक्षिण एशिया

Question
CBSEHHIPOH12041379

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में क्या समझौते हुए?

Solution

आजादी के पश्चात भारत के विभाजन तथा पाकिस्तान की स्थापना से लेकर अब तक भारत तथा पाकिस्तान के आपसी संबंध तनावपूर्ण ही रहे हैं। इन तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों के बीच शांति बनाए रखने के लिए कई समझौते किए गए है जिनमें कुछ निम्नलिखित है:

  1. 'सिंधु जल संधि': 1960 में विश्व बैंक की सहायता से भारत और पाकिस्तान ने 'सिंधु जल संधि' पर हस्ताक्षर किए और यह संधि भारत-पाक के बीच अनेक सैन्य संघर्षों के बावजूद आज भी कायम है। यद्यपि 'सिंधु जल संधि' की व्याख्या और नदी-जल के प्रयोग को लेकर अभी भी कुछ छोटे- मोटे विवाद हैं।
  2. वार्ताओं का दौर: अभी हाल के वर्षों में भारत और पाकिस्तान के बीच सभी मामलों पर वार्ताएँ चल रही हैं। भारत व पाकिस्तान के संबध कभी खत्म न होने वाले झगड़ों और हिंसा की कहानी बयान करते हैं, फिर भी तनाव को कम करने के लिए और दोनों देशों के बीच शांति बहाली के लिए ये दोनों देश लगातार प्रयास कर रहे हैं।
  3. शिमला समझौता: 3 जुलाई 1972 को भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद शिमला में एक संधि पर हस्ताक्षर हुए, जिसे शिमला समझौता कहा जाता है। इसमें भारत की तरफ से इंदिरा गांधी और पाकिस्तान की तरफ से जुल्फिकार अली भुट्टो शामिल थे। इस समझौते के तहत दोनों देशों ने यह करार किया कि भारत व पाकिस्तान के बीच डाक तार सेवा फिर से चालू की जाएगी तथा आर्थिक व सांस्कृतिक क्षेत्रों में दोनों राष्ट्र एक दूसरे की मदद करें। 
  4. लाहौर-दिल्ली बस सेवा: अभी हाल के वर्षों में भारत व पाकिस्तान के बीच लाहौर-दिल्ली बस सेवा बहाल करने पर सहमति बनी। आतंकवादी घटनाओं के बाद भारत व पाकिस्तान के बीच चल रही बस सेवा को रोक दिया गया, लेकिन आज वह बस सेवा दोनों देशों के नागरिकों के लिए सहायक बन रही है। 
  5. परस्पर विश्वास: दोनों देशों के बीच युद्ध के संकट को कम करने तथा विश्वास बहाली के उपाय करने पर सहमति हुई है। जिसमें अनेक महत्त्वपूर्ण हस्तियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समय-समय पर महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाकर दोनों देशों के बीच दोस्ती का माहौल बनाने का प्रयास किया है, जिसके परिणामस्वरूप कई बार यातायात के लिए भारत व पाकिस्तान ने अपने मार्ग खोले हैं और अब आसानी से वीजा भी प्राप्त हो जाते है। 

Sponsor Area