बतायें कि भारतीय संविधान के निर्माण के बारे में निम्नलिखित अनुमान सही हैं या नहीं ? अपने उत्तर का कारण बतायें।
संविधान में कोई मौलिकता नहीं है क्योंकि इसका अधिकांश हिस्सा दूसरे देशों से लिया गया है।
यह कथन सही है कि संविधान का अधिकांश भाग विभिन्न देशों से लिया गया है परंतु यह कहना कि इस संविधान में मौलिकता नहीं है गलत होगा क्योंकि भारतीय संविधान के अनेक देसी स्त्रोत हैं: जैसे भारत सरकार अधिनियम 1935 व नेहरू रिपोर्ट 1928 तथा विकास-वादी स्त्रोत।
इसके अलावा यह भी सत्य की विदेशों से ली जाने वाली संस्थाओं की हमने कार्बन कॉपी के रूप में नकल नहीं की बल्कि उनको अपनी परिस्थितियों व आवश्यकताओं के अनुसार परिवर्तन करके उन्हें अपनाया है।



