Sponsor Area

खेलों में परीक्षण तथा मापन

Question
CBSEHHIPEH12036997

AAPHER (आफर) परीक्षण का विस्तारपूर्ण वर्णन करो?

Solution

इस परीक्षण का प्रथम प्रकाशन सन् 1958 में आया था। फिर सन् 1995 में संशोधित हुआ तथा इसके बाद सन् 1975 में 'आफर्ड यूथ फिटनस' की टेस्ट बैटरी में अनेक परिवर्तन किए गए। पहले इसमें सात टेस्ट थे। इस परीक्षण (Test) में  निम्नलिखित मद (Item) शामिल किए गए थे:

  1. फ्लैक्सड-आर्म हैंग (लड़कियों के लिए) व पुल-अप्स (लड़कों के लिए) माँसपेशियो की। 
  2. फ्लैक्सड-लैग सिट-अप्स - इससे पेट तथा नितम्बों (Hips and Abdomen) (फ्लैक्सर) की Flexer (फ़्लैक्सर ) क्षमता को मापा जा सकता है।
  3. शटल रन: इसके द्वारा व्यक्ति की गति (Speed) व दिशा बदलने की क्षमता को मापा जाता है।
  4. स्टैंडिंग लाँग जम्प: खड़ी लम्बी कूद टाँगों की मांसपेशियों की विस्फोटक शक्ति मापी जाती है।
  5. 50-गज/डैश (दौड़ ): इससे व्यक्ति की गति को मापा जाता है।
  6. 600 गज/ 9 मिनट दौड़/ पैदल चाल: इसमें हृदय तथा श्वास सहन क्षमता का लगाया जाता है।

आफर यूथ फिटनेश टेस्ट का निर्देशन:

  1. (क) पुल-अप्स लड़कों के लिए (Pull-ups For boys) मापा जाता है। इस परीक्षण में हॉरिजॉन्टल बार (Horizontal bar) पर (बिना आराम किए) की जाने वाली पुनरावृत्तियों की कुल संख्या को मापा जाता है। पुल-अप्स की कुल संख्या को नोट कर लिया जाता है। इस परीक्षण में पुल-अप्स कर रहे हों, तो ठोड़ी (Chin)बार के ऊपर तक अवश्य आनी चाहिए।
    (ख) फ्लैक्स-आर्म हैंग (लड़कियों के लिए) - (Flexed-arm-hang for girls): इस परीक्षण को समायोजित होने वाली हॉरीजेन्टल बार (Adjustable Horizontal Bar) पर किया जाता है। बार की ऊँचाई को परीक्षार्थी की ऊंचाई के लगभग समान स्तर पर समायोजित (Adjust) कर लेना चाहिए। दो लड़कियों की सहयता से परीक्षार्थी को मैदान से तब तक ऊपर उठाते हैं। जब तक उसकी ठोड़ी (China) बार केऊपर तक नहीं पहुँच जाती। परीक्षार्थी को बार पकड़े हुए उसी दशा में रहना होता है। उसका समय सेकंड्स में नोट कर
    लिया जाता है उसे एक प्रयास (Trail) करने की आज्ञा होती है।
  2. फलैक्सड-लैग सिट अप्स (Flexed-leg sit-ups ): परीक्षार्थी पीठ के बल धरती पर लेट जाता है।

    ऐसे में उसके घुटने मुड़े होने चाहिए और उसकी एड़ियाँ नितम्बों से सटी होनी चाहिए। नितम्बों से एड़ी की दूरी 12 इंच से अधिक होनी चाहिए । उसके दोनों हाथ गर्दन के पीछे होने चाहिए और कोहनियां जमीन को छुनी चाहिए। सिट-अप्स लगाते हुए उसकी कोहनियाँ, घुटनों को छुनी चाहिए । परीक्षार्थी एक मिनट में जितनी सिट- अप्स लगाता है, उसकी कुल संख्या को नोट कर लिए जाता है। वही उसका स्कोर माना जाता है।

  3. शटल दौड़ ( Shuttle Run): इस परीक्षण में लड़की के 2 x 2x 4 इंचों के गुटककों (Blocks) का प्रयोग किया जाता है। मैदान पर आपस में 30 फीट की दूरी पर दो सामान्तर रेखाएं खींच दी जाती हैं। इनमें से एक रेखा के पीछे दोनों गुटके रख दिए जाते हैं। परीक्षार्थी दूसरी रेखा के पीछे से दौड़ना शुरू करता है। दौड़ की शुरूआत में परीक्षार्थी गुटकों की तरफ दौड़ता है, और उनमें से एक गुटके को उठाता है, और गुटके-को रेखा के पीछे रख देता है।
    फिर मुड़कर वापस दौड़ता है तथा दुसरे गुटके को उठाकर वापस प्रारंभिक रेखा तक लाता है। परीक्षणों का कुल समय नोट कर लिया जाता है। इसके लिए दो अवसरों की अनुमति दी जा सकती है। रिकॉर्ड के लिए दोनों में ट्रायल्स सबसे अच्छेसमय को नोट कर परीक्षार्थी का स्कोर मान लिया जाता है।

  4. खड़ी लम्बी कूद (Standing Broad Jump): मैदान पर एक कुदने वाली टेक आफ लाइन लगा दी जाती है। विद्यार्थी अपने दोनों पैरों के बीच अन्तर रखते हुए टेक आफ लाइन के ठीक पीछे खड़ा हो जाता है। फिर वह अपने दोनों हाथों को आगे-पीछे (Swing) करता है तथा अपने घुटनों को मोड़कर जम्प पिट में कूद करता है। उसे तीन ट्रायल्स दी जाती हैं। टेक आफ लाइन से एड़ियों या शरीर का कोई भाग जो टेक आफ लाइन के सबसे पास वाली दूरी पर हो, उसे माप लिया जाता है। सबसे अच्छी जम्प को उसका स्कोर माना जाता है। जम्प को फुट तथा इंचों में नापा जाता है। (उसकी सभी जम्प्स मापी जाती हैं।)
  5. 50 गज डैश (50 Yard Dash): तीव्र गति दौड़ परीक्षार्थी आरम्भ रेखा के पीछे दौड़ने की स्थिति में होता हैं। स्टार्टर आदेश देता है Ready,  'गो' शब्द कहने के साथ ही, टाइम कीपर टाइम लेना स्टार्ट कर देता है। यदि स्टाप वॉच हों तो एक ही समय पर दो परीक्षार्थीयों को भी साथ-ही, टाइम कीपर टाइम लेना स्टार्ट कर देता है। यदि दो स्टाप वॉच हों तो एक ही समय पर दो परीक्षार्थीयों को भी साथ-साथ लिया जा सकता हैं। समय सेकंड में सेकंड के दसवें भाग तक नोट कर लिया जाता है। वही परीक्षार्थी का स्कोर होता है।
  6. 600- गज दौड़ /पैदल चाल (600 Yard Run Walk ):  परीक्षार्थी आरम्भ रेखा के ठीक पीछे दौड़ शुरू करने की खड़ी हुई दशा में आ जाता है। Ready Go के सिग्नल मिलते ही 600 गज की दूरी दौड़ना प्रारम्भ कर देता है। दौड़ने के दौरान थकने पर पैदल भी चल सकता है। इस परीक्षण में एक ही समय पर अनेक विद्यार्थी दौड़ सकते हैं। समय मिनट तथा सेकंडों में नोट कर लिया जाता है। वही सभी परीक्षार्थियों का स्कोर होता है।

Sponsor Area

Some More Questions From खेलों में परीक्षण तथा मापन Chapter

रॉक पोर्ट एक मील परीक्षण (Rock Port One Mile Test) क्या है?

लचक (Flexibility) से आप क्या समझते है?

वरिष्ठ नागरिक पुष्टि परीक्षण (Senior Citizen Fitness Test) से आप क्या समझते है?

मापन (Measurement) किस लिए जरूरी है?

किस मापन विधि के द्वारा पेट की मांसपेशियों की शक्ति का अनुमान लगाया जा सकता हैं?

स्लॉटर- लोडमेन स्किन फोल्ड मापनेका फामूर्ला लिखो?

स्लॉटर- लोहमेन की पद्धित के द्वारा एक 15 साल के लकड़े का वसा प्रतिशत ज्ञात करो। लड़के के ट्राइसेप्स तथा काल्फ (calf) माँसपेशीयों का स्किन फोल्ड (Skin Fold) मापने क्रमश: 14 मिमी. तथा 11 मिमी. है?

रॉकपोर्ट एक मील परीक्षण की विधि का वर्णन कीजिए?

शरीर के ऊपर भाग की लचक हेतु बैक स्कैच परीक्षण (Back Scratch Test) की व्याख्या कीजिए?