Sponsor Area

योग और जीवन शैली

Question
CBSEHHIPEH12036903

मधुमेह का क्या अर्थ है? मधुमेह को नियन्त्रित करने के लिए कोई तीन आसन की विधि लिखो।

Solution

मधुमेह (Diabetes) एक खतरनाक बीमारी है। यदि मधुमेह को नियन्त्रित नहीं किया जाये तो इससे गुर्दे फेल होना, आखों की रोशनी कम होना व ह्रदय वाहिका सम्बन्धी बीमारियों के होने का डर होता है। मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जो हमारे शरीर के रक्त में शुगर के स्तर को बढ़ा देती है। रक्त में शुगर के स्तर को नियन्त्रित करने में शुगर के लिए इनस्युलिन नामक हारमोन का प्रयोग किया जाता है।

मधुमेह के कारण व्यक्ति को थकावट होना, पेशाब करने की आवश्यकता बार-बार महसूस करना, हाथों व पैरों का सुन्न हो जाना, दृष्टि धुँधली हो जाना, शरीर क भार का अत्यधिक कम या अधिक हो जाना व घावों का न भरना मधुमेह के सामान्य लक्षण होते है।

मधुमेह का महत्त्वपूर्ण कारण है लोगों का अपनी जीवन-शैली से व्यायाम तथा सैर का त्यागना।

भुजंगासन, परिचमोत्तानासन, पवनमुन्तासन और अर्धमत्स्येन्द्रासन नियमित रूप से करने से इस रोग से मुक्ति पा सकते है।

भुजंगासन:
पूर्व स्थिति: पूर्व स्थिति पेट के बल जमीन पर सीधे लेट जाँए।

विधि:

  1. दोनों पैरों को आपस में मिलाकर पीछे की ओर अधिक से अधिक खिचांव दे।
  2. दोनों हाथो को कोहनियों से मोड़कर कंधों के नीचे रखें। अंगुलियाँ बाहर की ओर तथा आपस में मिली हुई।
  3. श्वास भरते हुए छाती के भाग को धीरे- धीरे नाभि तक ऊपर उठा दें। सिरे ओर गर्दन को भी ऊपर खिचें।
  4. श्वास छोड़ते हुए पूर्व की स्थिति में आ जायें।


पश्चिमोत्तानासन:
पूर्व स्थिति:
पूर्व स्थिति दोनों पैर सामने रखते हुए सीधे बैठ पाएँ।

विधि:

  1. श्वास करते हुए दोनों हाथों को ऊपर ले जाएँ तथा सिर, गर्दन व कमर के भाग को ऊपर की ओर खिंचाव दें।
  2. श्वास छोड़ते हुए दोनों हाथों को नीचे लाएँ तथा कमर के भाग को आगे करते हुए पैरों से लगा दें।
  3. हाथों से पैर के अंगूठे पकडे कोहनियाँ जमीन पर लगाएँ।
  4. माथा छाती व पेट तरह पैरों से लगे हो।

पवनमुक्तामन:

पूर्व स्थिति: पूर्व स्थिति पंजे और एड़ी के बल कागासान में बैठें।

विधि:

  1. नितम्ब भाग को जमीन पर रखें।
  2. दोनों हाथों से दोनों पैर के घुटने से नीचे के भाग पर लपेटें।
  3. दोनों पैरों का वक्ष-स्थल तथा पेट पर अधिक दबाव दें।
  4. कमर, गर्दन व सिर को सीधा रखें।

 

 

Sponsor Area