इन सभी कथनों में कुछ चीज़ें लोकतांत्रिक है तो कुछ अलोकतांत्रिक। हर कथन में इन चीजों को अलग-अलग करके लिखें।
(क) एक मंत्री ने कहा कि संसद को कुछ कानून पास करने होंगे जिससे विश्व व्यापार संगठन द्वारा तत्व नियमों की पुष्टि हो सके।
(ख) चुनाव आयोग ने एक चुनाव क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान का आदेश दिया जहाँ बड़े पैमाने पर मतदान में गड़बड़ की गई थी।
(ग) संसद में औरतों का प्रतिनिधित्व कभी भी 10 प्रतिशत तक नहीं पहुँचा है। इसी के कारण महिला संगठनों ने संसद में एक-तिहाई आरक्षण की मांग की है।
(क) लोकतांत्रिक तत्व- संसद द्वारा नियम पारित किया जाना।
गैर लोकतांत्रिक तत्व- विश्व-व्यपार संगठन द्वारा निर्धारित विनियमों के अनुसार नियम पारित किया जाना।
(ख)लोकतांत्रिक तत्व- धाँधली की स्थिति में निष्पक्ष चुनाव के लिए पुनर्मदान की व्यवस्था।
गैर-लोकतांत्रिक तत्व- चुनाव के समय धाँधली किया जाना।
(ग) लोकतांत्रिक तत्व- महिलाओं द्वारा संसद में एक-तिहाई सीटों की माँग।
गैर-लोकतांत्रिक तत्व- संसद में औरतों का प्रतिनिधित्व 10 प्रतिशत तक भी नहीं पहुँच पाता।



