इनमें से कौन-सा लोकतंत्र के पक्ष में अच्छा नहीं है? और क्यों?
(क) लोकतंत्र में लोग खुद को स्वतंत्र और समान मानते हैं।
(ख) लोकतांत्रिक व्यवस्थाएँ दूसरों की तुलना में टकरावों को ज्यादा अच्छी तरह सुलझती है।
(ग) लोकतांत्रिक सरकारें लोगों के प्रति ज्यादा उत्तरदायी होती हैं।
(घ) लोकतांत्रिक देश दूसरों की तुलना में ज्यादा समृद्ध होते हैं।
इनमें से (घ) लोकतंत्र के पक्ष में अच्छा नहीं है इसके निम्लिखित कारण हैं-
(i) किसी भी देश की आर्थिक समृद्धि आर्थिक संसाधनों और नीतियों पर निर्भर करती हैं। संसाधनों के अभाव में सिर्फ लोकतांत्रिक व्यवस्था से समृद्धि नहीं आ सकती।
(ii) एक गैर-लोकतांत्रिक देश भी समृद्ध हो सकता है। उदाहरण के लिए, चीन एक गैर-लोकतांत्रिक देश है, किन्तु उसकी गिनती विश्व के समृद्ध देशो में होती हैं।
(iii) एक लोकतांत्रिक देश भी गरीब हो सकता हैं। जैसे की बांग्लादेश। यहाँ संसाधन की कमी तथा गलत नीति आर्थिक समृद्धि की राह में रुकावट है।



