-->

दृश्य कलाओं की बदलती दुनिया

Question
CBSEHHISSH8008222

भारत में ब्रिटिश इतिहास के चित्रों में साम्राज्यवादी विजेताओं के रवैये को किस तरह दर्शया जाता था?  

Solution

भारत में ब्रिटिश इतिहास के चित्रों में साम्राज्यवादी विजेताओं के रवैये को निम्न रूप से दर्शया जाता था:
(1) भारत में अंग्रेज़ों की जीत ब्रिटेन के इतिहास चित्रकारों के लिए एक उपयोगी सामग्री थी। ये चित्रकार मुसाफिरों के ब्यौरों और रेखाचित्रों के आधार पर ब्रिटिश जनता को दिखने के लिए भारत में ब्रिटिश कार्रवाईयों की सुन्दर छवि तैयार करने की कोशिश करते थे।
(2) कई चित्रों में ब्रिटिश सैनिक विजय के उत्सव को देखा जा सकता है।
(3) इन चित्रों में सत्ता, विजय तथा ब्रिटिश सर्वोच्चता का उत्सव मनाया जाता था।
(4) ये चित्र घटनाओं को नाटकीय रूप देते थे तथा ब्रिटिश विजय का यशगान करते थे।
साम्राज्यवादी ऐतिहासिक चित्रों ने शाही फतह की लोकस्मृतियाँ गढ़ने का प्रयास किया ताकि अंग्रेज़ों को अजय और सर्वशक्तिमान साबित किया जा सके।

Some More Questions From दृश्य कलाओं की बदलती दुनिया Chapter

जिस चित्रशैली में भारत में रहने वाले यूरोपीयों के सामाजिक जीवन को दर्शया जाता था उन्हें .................. कहा जाता है।     

जिन चित्रों में ब्रिटिश साम्राज्यवादी इतिहास और उनकी विजय के दृश्य दिखाए जाते थे उन्हें ................. कहा जाता है।  

बताएँ कि निम्नलिखित में से कौन-कौन सी विधाएँ और शैलियाँ अंग्रेज़ों के ज़रिए भारत में आई:

ख़र्रा चित्रकार और कुम्हार कलाकार कालीघाट क्यों आए? उन्होंने नए विषयों पर चित्र बनाना क्यों शुरू किया?  

राजा रवि वर्मा के चित्रों को राष्टवादी भावना वाले चित्र कैसे कहा जा सकता है?  

भारत में ब्रिटिश इतिहास के चित्रों में साम्राज्यवादी विजेताओं के रवैये को किस तरह दर्शया जाता था?  

आपके अनुसार कुछ कलाकार एक राष्ट्रीय कला शैली क्यों विकसित करना चाहते थे?

कुछ कलाकारों ने सस्ती कीमत वाले छपे हुए चित्र क्यों बनाए? इस तरह के चित्रों को देखने से लोगों के मस्तिष्क पर क्या असर पड़ते थे?

इस अध्याय में दिए गए किसी एक ऐसे चित्र का अपने शब्दों में वर्णन करें जिसमें दिखाया गया है कि अंग्रेज़ भारतीयों से ज्यादा ताकतवर थे। कलाकार ने यह बात किस तरह दिखाई है?