-->

दृश्य कलाओं की बदलती दुनिया

Question
CBSEHHISSH8008396

इस अध्याय में दिए गए किसी एक ऐसे चित्र का अपने शब्दों में वर्णन करें जिसमें दिखाया गया है कि अंग्रेज़ भारतीयों से ज्यादा ताकतवर थे। कलाकार ने यह बात किस तरह दिखाई है?

Solution

ऐसी ही एक चित्र, चित्र संख्या 4 है। इस चित्र में गवर्नर जनरल हेस्टिंग्स और उसकी पत्नी का बेलवेडेयर एस्टेट में आदमकद तैल चित्र दर्शाया गया है। इस चित्र को योहान जोफनी द्वारा तैयार किया गया था। इसमें मैं पाता हूँ कि ब्रिटिश भारतीयों से अधिक शक्तिशाली थे। कलाकार ने इसे निम्नलिखित रूप में दर्शाया है -
(1) इस पेंटिंग का आकार ही उस अंग्रेज़ के महत्व को दर्शाता है जिसनें इस पोर्ट्रेट को कमीशन किया था।
(2) चित्रकार ने पृष्ठभूमि में शानदार औपनिवेशिक महल को दर्शाया है।
(3) इस पोट्रैट में औपनिवेशिक भवन में लम्बें - चौड़े लॉन को भी देखा जा सकता है ।
(4) इसमें अंग्रेज़ों को श्रेष्टतर और मालिकों के अंदाज में दर्शाया गया है। वे अपने कपड़ों का प्रदर्शन कर रहे हैं, शाही अंदाज में खड़े हैं तथा ऐश्वर्य भरा जीवन जीते हैं।
(5) भारतीय लड़की को दब्बू तथा कमतर हैसियत का दर्शाया गया है। वह अपने गोरे मालिकों की सेवा कर रही है।
(6) भारतीय लड़की को केंद्र में नहीं दर्शाकर एक धुँधली पृष्ठभूमि में दर्शाया गया है।

Some More Questions From दृश्य कलाओं की बदलती दुनिया Chapter

राजा रवि वर्मा के चित्रों को राष्टवादी भावना वाले चित्र कैसे कहा जा सकता है?  

भारत में ब्रिटिश इतिहास के चित्रों में साम्राज्यवादी विजेताओं के रवैये को किस तरह दर्शया जाता था?  

आपके अनुसार कुछ कलाकार एक राष्ट्रीय कला शैली क्यों विकसित करना चाहते थे?

कुछ कलाकारों ने सस्ती कीमत वाले छपे हुए चित्र क्यों बनाए? इस तरह के चित्रों को देखने से लोगों के मस्तिष्क पर क्या असर पड़ते थे?

इस अध्याय में दिए गए किसी एक ऐसे चित्र का अपने शब्दों में वर्णन करें जिसमें दिखाया गया है कि अंग्रेज़ भारतीयों से ज्यादा ताकतवर थे। कलाकार ने यह बात किस तरह दिखाई है?