जीवित प्राणी मृदा पर कैसे निर्भर है? क्या जल में रहने वाले जीव संपदा के रूप में मृदा से पूरी तरह स्वतंत्र हैं?
1) जीवित प्राणी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मृदा पर निर्भर है क्योंकि खाद्य पदार्थों और ऊर्जा के लिए वे पेड़-पौधों पर निर्भर हैं। माँसाहारी जीव जो अपने भोजन के लिए शाकाहारी जीवों पर निर्भर हैं, परोक्ष रूप से पेड़-पौधों पर निर्भर हैं और पेड़-पौधों के जीवन के लिए मृदा आवश्यक है क्योंकि मृदा से उन्हें पोषक तत्त्व मिलते हैं।
2) यह कहना उचित नहीं है कि जल में रहने वाले जीव संपदा के रूप में मृदा से पूरी तरह स्वतंत्र हैं। जल में रहने वाले जीव अपने पोषण और ऊर्जा के लिए हरे पौधों पर निर्भर हैं। जलीय हरित पौधे जल निकायों से घुले खनिज प्राप्त करते हैं, और जल निकाय मृदा से खनिज, नदिओं और वर्षा के जल द्वारा प्राप्त करते हैं। पत्थरों में बंद खनिज तब तक प्राप्त नहीं किया जा सकता जबतक वह मृदा के छोटे कणों में परिवर्तित नहीं हो जाता।