निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें:
भारत जैसे देश में गहन कृषि नीति अपनाने की आवश्यकता क्यों है?
भारत शुरुआत से ही एक कृषि-प्रधान देश रहा है। इसकी घनी आबादी तथा निरंतर बढ़ती हुई जनसंख्या के चलते खाद्यान्नों की आपूर्ति करना इसके लिए एक बड़ी चुनौती रहा है। इसलिए भारत को गहन कृषि नीति को अपनाने की आवश्यकता है क्योंकि इस नीति के तहत भूमि के कम क्षेत्र में अधिक उत्पादकता की जा सकती है।