Sponsor Area

भू संसाधन तथा कृषि

Question
CBSEHHIGEH12025444

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दें:

भारत में भूसंसाधनों की विभित्र प्रकार की पर्यावरणीय समस्याएँ कौन-सी हैं? उनका निदान कैसे किया जाए?

Solution

भारत में भू-संसाधनों का निम्नीकरण एक गंबीर समस्या है जो कृषि विकास की दोषपूर्ण नीतियों के कारण उत्पन्न हुई है। भारत में कृषि भूमि की अनेक पर्यावरणीय समस्याएँ है जिनमे: मृदा अपरदन, अत्याधिक सिंचाई, भूमि की गुणवत्ता में कमी, तीव्र हवाएँ, लवणीकरण इत्यादि शामिल है:

  1. मृदा अपरदन: कृषि योग्य भूमि की ऊपरी परत वर्षा के जल के साथ बहने से मृदा का अपरदन होता है। इससे मिट्टी की उर्वरता शक्ति कम होती है तथा भूमि योग्य नहीं रहती।
  2. भूमि की गुणवत्ता में कमी: एक ही भूमि पर बार-बार कृषि करने तथा फसल बोने से भूमि की गुणवत्ता में कमी आ जाती है। इसे मृदा में उत्पन्न सभी खनिज पदार्थो का विघटन होने लगता है अथवा भूमि कृषि योग्य भी नहीं रहती।
  3. अत्यधिक सिंचाई: किसानों द्वारा फसलों की अधिक सिंचाई से भूमि में जलभराव हो जाता है। अत्यधिक जलवाली भूमि से मृदा का अपघटन होता है जिससे भूमि योग्य नहीं रहती।
  4. लवणीकरण: अधिक सिंचाई के कारण जलभराव की भूमि के लवण ऊपरी स्तर पर आ जाते हैं, जो भूमि को अनुपजाऊ बना देते हैं। इस प्रकार की भूमि का उपयोग उत्पादन के लिए नहीं किया जा सकता।
  5. तीव्र पवनें: वे क्षेत्र जहाँ हवाएँ बहुत तेज गति से चलती हैं, वहाँ भूमि की ऊपरी परत पवनों के साथ ही बह जाती है, जिससे मिट्टी में उत्पन्न खनिज, जैसे पोटेशियम, कैल्शियम इत्यादि की कमी होने से भूमि कृषि- योग्य नहीं रहती।

समस्यायों के निदान के उपाय:

  1. अत्यधिक वन लगाकर
  2. समय-समय पर मृदा में उचित खनिज मिलाकर,
  3. कृषि की उचित तकनीक अपनाकर

उपरोक्त समस्याओं के निदान के साथ-साथ हमे इन समस्याओं को जन्म देने वाले क्रियाकलापों को नियंत्रित करना होगा।

Sponsor Area

Some More Questions From भू संसाधन तथा कृषि Chapter

निम्नलिखित में कौन से देशों में गेहूँ व चावल की अधिक उत्पादकता की किस्में विकसित की गई थीं?

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें:

बंजर भूमि तथा कृषि योग्य व्यर्थ भूमि में अंतर स्पष्ट करें।

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें:

निवल बोया गया क्षेत्र तथा सकल बोया गया क्षेत्र में अंतर बताएँ।

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें:

भारत जैसे देश में गहन कृषि नीति अपनाने की आवश्यकता क्यों है?

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें:

शुष्क कृषि तथा आर्द्र कृषि में क्या अंतर हैं?

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दें:

भारत में स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात विकास की महत्वपूर्ण नीतियों का वर्णन करें।

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दें:

भारत में भूसंसाधनों की विभित्र प्रकार की पर्यावरणीय समस्याएँ कौन-सी हैं? उनका निदान कैसे किया जाए?