निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें:
पुरुष/स्त्री वरणात्मक प्रवास के मुख्य कारण की पहचान कीजिए।
पुरुष प्रवास के मुख्य कारण:
- पुरुष का प्रवास करने का मुख्य कारण काम और रोज़गार है। वे ग्रामीण इलाको से नगरों की और रोज़गार की तलाश में प्रवास करते है।
- भारत में पुरुषों का प्रवास 38 प्रतिशत तक है।
स्त्री प्रवास के मुख्य कारण:
- स्त्रियों के प्रवास का मुख्य कारण उनका विवाह है। भारत में प्रत्येक लड़की को शादी के पश्चात अपने ससुराल जाने के लिए प्रवास करना पड़ता है।
- शिक्षा तथा रोज़गार भी स्त्रियों के प्रवास का एक मुख्य कारण है परन्तु इसका प्रतिशत पुरषों के मुकाबले काफी कम है।