महानगर क्या होते हैं? ये नगरीय संकुलों से किस प्रकार भिन्न होते हैं?
जिन महानगरों की जनसंख्या 10 से 50 लाख तक होती हैं, उन्हें महानगर कहा जाता हैं। अधिकतर बहुसंख्यक महानगर और मेगा नगर (50 लाख सेअधिक जनसंख्या) नगरीय संकुल हैं। एक नगरीय संकुल में निम्नलिखित तीन संयोजकों में से किसी एक का समावेश होता है:
- नगर तथा इसका संलग्न विस्तार।
- विस्तार सहित अथवा बिना विस्तार के दो या दो से अधिक सटे हुए नगर।
- एक नगर और उससे सटे हुए एक या एक से अधिक नगरों और उनके क्रमिक विस्तार।