गहन निर्वाह कृषि और विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
गहन निर्वाह कृषि
- उच्च जनसंख्या घनत्व के कारण खेतों का आकार छोटा होता है
- मशीनों का उपयोग बहुत कम होता है।
- भूमि का गहन उपयोग किया जाता है।
- प्रति इकाई उत्पादन अधिक परन्तु प्रति कृषक उत्पादन कम होता है।
- कृषि का समस्त कार्य कृषक तथा उसके परिवार के सदस्य करते है।
विस्तुत वाणिज्य अनाज कृषि
- मध्य अक्षांशों के अतिरिक अर्ध शुष्क प्रदेशों में की जाती है।
- खेतों का आकार बहुत बड़ा होता है।
- मशीनों का उपयोग अधिक किया जाता है।
- प्रति एकड़ उत्पादन कम होता है परन्तु प्रति व्यक्ति उत्पादन अधिक होता है।
- वाणिज्यिक दृष्टि से कृषि की जाती है।



