संगठन के आधार पर कृषि के प्रकार कौन से हैं?
सहकारी कृषि - जिसमें कृषक स्वेच्छा से अपनी भूमि एवं अन्य संसाधन एकत्रित करके सहकारी संस्था बनाते हैं और मिल - जुलकर फसलें उगातें हैं। डेनमार्क, नीदरलैंड, बेल्लियम, स्वीडन एंव इटली में यह सफलतापूर्वक चल रहा है। सबसे अधिक सफलता इसे डेनमार्क में मिली, जहाँ प्रत्येक कृषक इसका सदस्य है।
सामूहिक कृषि - इसमें उत्पादन के संसाधनों का स्वामित्व समस्त समाज का होता है और श्रम सामूहिक रूप में प्रदान किया जाता है। 1917 की क्रांति के बाद सोवियत संघ में इसे अपनाया। कृषक अपनी भूमि, पशुधन, श्रम आदि सभी संसाधनों का मिलाकर उपयोग करते हैं।



