Sponsor Area

अतीत दबे पाँव

Question
CBSEENHN12026877

लेखक ने सिन्ध के अजायबघर में मुअन जो-दड़ो से जुड़ी किन वस्तुओं का उल्लेख किया है, इस अजायबघर की सबसे बड़ी विशेषता क्या है?

Solution

मोहन - जोदड़ो के अजायबघर में बहुत कम चीजें प्रदर्शित हैं। कम होने के बाद भी वे सिन्ध सभ्यता की झलक दिखा जाती हैं। इन चीजों में हैं काला पड़ गया गेहूँ, ताँबे और काँसे के बर्तन, मुहरें, बाँध, चाक पर बने विशाल मृद्भांड, उन पर काले-भूरे चित्र, चौपड़ की गोटियाँ, दीये, माप-नील पत्थर, ताँबे का आईना, मिट्टी की बैलगाड़ी और दूसरे खिलौने, दो पाट वाली चाकी, कंघी, मिट्टी के कंगन, रंग-बिरंगे पत्थरों के मनकों वाले हार और पत्थर के औजार आदि। वहाँ कभी सोने के गहने भी हुआ करते थे, जो चोरी हो गए हैं। अजायबघर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वहाँ औजार तो हैं लेकिन कोई हथियार नहीं है।

Some More Questions From अतीत दबे पाँव Chapter

सिन्धु घाटी सभ्यता का कोई लिखित साक्ष्य नहीं मिला है। सिर्फ अवशेषों के आधार पर ही धारणा बनाई है। इस लेख में मुअन जो-दड़ो के बारे में जो धारणा व्यक्त की गई है, क्या आपके मन में इससे कोई भिन्न धारणा या भाव भी पैदा होता है? इन संभावनाओं पर कक्षा में समूह चर्चा करें।

सिन्धु सभ्यता का पता कैसे चला था

लेखक राजस्थान और सिन्ध के प्राकृतिक वातावरण का वर्णन करते हुए किस अंतर को स्पष्ट करता है?

निम्न वर्ग के मकानों के बारे में लेखक का क्या अनुमान है?

ला-कार्बूजिए और मोहन- जोदड़ो के बीच किस संयोग के बारे में लेखक बताता है?

सिन्धु सभ्यता की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विशेषता क्या है?

आधुनिक शहर नियोजन पर लेखक का दृष्टिकोण बताइए?

खुदाई में मिले महाकुंड के बारे में बताइए।

कोठार किसलिए इस्तेमाल होते थे?

मोहनजोदड़ो की गृह-निर्माण योजना पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।