क्या पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव को ‘सिल्वर वैडिंग’ कहानी की मूल संवेदना कहा जा सकता है? तर्क-सहित उत्तर दीजिए।
हमारे हिसाब से कहानी की मूल संवेदना पीढ़ी के बीच के अंतराल को स्पष्ट करना है। बाकी दोनों मत भी इस कहानी में मिलते हैं, किंतु वे मूल संवेदना के रूप में विकसित नहीं होते हैं। कहानी के मुख्य पात्र अर्थात् यशोधर जी स्वयं पीढ़ी अंतराल की बात स्वीकार करते हैं। उन्हें अच्छी तरह मालूम है कि दुनियादारी के मामले में उनकी संतानें अच्छा सोचती हैं। यशोधर जी अपनी पीढ़ी के आदर्शों और मूल्यों से बहुत ज्यादा जुड़े हैं। आफिस के कर्मचारियों के साथ उनके संबंध भी इसी मानसिकता के साथ बने हैं। चड्ढा की चौड़ी मोहरी वाली पैट भी उन्हें इसीलिए ‘समहाउ इम्प्रास’ लगती है। ‘समहाउ इम्प्रापर’ वाक्यांश से कहानीकार ने इस पीढ़ी अंतराल को प्रतीकात्मक ढंग से व्यक्त किया है। उनके बेटों और बेटी के रहन-सहन नये जमाने के हिसाब से हैं। यशोधर जी जिन सामाजिक मूल्यों को बचाकर रखना चाहते हैं, उन सामाजिक मूल्यों का नयी पीढ़ी के लिए कोई महत्त्व नहीं है। इसी तरह नये ढंग के कपड़े पहनना भी नयी पीढ़ी की विशेषता है। इस तरह यह कहानी पूरी तरह पीढ़ी अंतराल की कहानी कहती है।